पटना : निशांत गृह का सीसीटीवी बंद दुरुस्त कराने का दिया निर्देश

बढ़ायी जायेगी सुरक्षा कमियों को दूर किया जायेगा पलायन करने की स्थिति में ड्यूटी पर रहने वाले कर्मियों पर होगी कार्रवाई पटना सिटी : देखिए! बहाना नहीं चलेगा. खराब पड़े सीसीटीवी को ठीक कराइए. लाइटिंग की व्यवस्था दुरुस्त कीजिए. सुरक्षा पर कड़ी निगरानी रखें. यह निर्देश एसडीओ राजेश रोशन ने दिया. दरअसल जिलाधिकारी के निर्देश […]

बढ़ायी जायेगी सुरक्षा कमियों को दूर किया जायेगा
पलायन करने की स्थिति में ड्यूटी पर रहने वाले कर्मियों पर होगी कार्रवाई
पटना सिटी : देखिए! बहाना नहीं चलेगा. खराब पड़े सीसीटीवी को ठीक कराइए. लाइटिंग की व्यवस्था दुरुस्त कीजिए. सुरक्षा पर कड़ी निगरानी रखें. यह निर्देश एसडीओ राजेश रोशन ने दिया. दरअसल जिलाधिकारी के निर्देश पर गुरुवार को अनुमंडल पदाधिकारी राजेश रोशन ने बाल संरक्षण इकाई को लेकर बैठक की.
बैठक में गायघाट स्थित राजकीय उत्तर रक्षा महिला सुधार गृह, निशांत गृह व एनजीओ की ओर से संचालित निकेतन बाल गृह व सफीनाह के अधीक्षक व संचालकों से सुरक्षा की जानकारी ली गयी. एसडीओ ने बताया कि बैठक में जानकारी मिली कि बालिका निशांत गृह में तीन सीसीटीवी लगा हुआ है, जो खराब है. राजकीय उत्तर रक्षा गृह में लगे चार सीसीटीवी चालू हालात में हैं.
बैठक में उपस्थित एएसपी बलिराम कुमार चौधरी ने वहां पर तैनात सुरक्षा प्रहरियों व कर्मियों की जानकारी भी प्राप्त की, जबकि आलमगंज थानाध्यक्ष ओम प्रकाश ने सुरक्षा के लिए आवश्यक कदम उठाने को कहा. एसडीओ ने बताया कि बैठक के दरम्यान सुरक्षा के मुद्दे पर कमियों को पाया गया , जिसे दूर करने का निर्देश दिया गया . साथ ही पर्याप्त सुरक्षा बल व महिला सुरक्षा बल के साथ तैनात कर्मियों का सत्यापन कराया जायेगा.
बैठक में उपस्थित राजकीय उत्तर रक्षा महिला सुधार गृह की निवर्तमान अधीक्षक संगीता प्रसाद ने वहां की स्थिति के बारे में अधिकारियों को अवगत कराया. वहीं, बैठक में स्थानांतरित होकर आयीं अधीक्षक वंदना गुप्ता व निशांत गृह की अधीक्षक उषा लता के साथ एनसीओ के माध्यम से संचालित दोनों संस्थानों के संचालक भी उपस्थित थे.
एसडीओ ने बताया कि राजकीय उत्तर रक्षा महिला सुधार गृह में 267, निशांत गृह में 118, सफीनह में 31 व निकेतन बाल गृह में 49 संवासिन व बच्चियां रह रही हैं. एसडीओ ने उपस्थित लोगों को स्पष्ट कहा कि अगर गृह से बच्चियों का पलायन हुआ, तो ड्यूटी पर तैनात कर्मी व सुरक्षा प्रहरी पर भी कार्रवाई की जायेगी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >