मरीजों की आपाधापी में टूटा शीशा

पटना सिटी : नालंदा मेडिकल कॉलेज अस्पताल के सेंटर ऑफ एक्सीलेंस में संचालित रेडियोलॉजी विभाग में गुरुवार को एक्स-रे कराने आये मरीजों की बढ़ी भीड़ के कारण आपाधापी की स्थिति मच गयी. नतीजतन मरीजों की टक्कर से गेट पर लगा शीशा टूट गया. दरअसल मामला यह है कि बीते 28 जून से ही डिजिटल रेडियोग्राफी […]

पटना सिटी : नालंदा मेडिकल कॉलेज अस्पताल के सेंटर ऑफ एक्सीलेंस में संचालित रेडियोलॉजी विभाग में गुरुवार को एक्स-रे कराने आये मरीजों की बढ़ी भीड़ के कारण आपाधापी की स्थिति मच गयी. नतीजतन मरीजों की टक्कर से गेट पर लगा शीशा टूट गया. दरअसल मामला यह है कि बीते 28 जून से ही डिजिटल रेडियोग्राफी एक्स-रे मशीन खराब होने के कारण मरीजों को इसका लाभ नहीं मिल पा रहा है,जबकि एकमात्र कंप्यूटर रेडियोग्राफी मशीन से मरीजों का एक्स-रे किया जा रहा है.
मेडिसिन पैथोलॉजी में नहीं हुई जांच: इधर,नालंदा मेडिकल कालेज अस्पताल के औषधि विभाग में भर्ती मरीजों की पैथोलॉजी जांच लगातार चौथे दिन गुरुवार को भी नहीं हो सकी. हालांकि, वैकल्पिक व्यवस्था के तहत भर्ती मरीजों की पैथोलॉजी जांच शिशु रोग विभाग व इमरजेंसी की पैथोलॉजी में करायी जा रही है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >