दस्तावेज लेकर लौटे सीबीआई के कुछ सदस्य

पटना : मुजफ्फरपुर बालिका गृह यौन शोषण कांड में सीबीआई (केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो) की टीम सोमवार को मुजफ्फरपुर स्थित सेवा संकल्प विकास समिति की ओर से संचालित बालिका गृह पहुंची. यहां टीम के सदस्यों ने गृह का मुआयना किया. जिस भवन में बालिका गृह का संचालन हो रहा है, उसके कई हिस्सों को पुलिस ने […]

पटना : मुजफ्फरपुर बालिका गृह यौन शोषण कांड में सीबीआई (केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो) की टीम सोमवार को मुजफ्फरपुर स्थित सेवा संकल्प विकास समिति की ओर से संचालित बालिका गृह पहुंची. यहां टीम के सदस्यों ने गृह का मुआयना किया. जिस भवन में बालिका गृह का संचालन हो रहा है, उसके कई हिस्सों को पुलिस ने सील कर रखा है.
उम्मीद जतायी जा रही है कि आने वाले दिनों में जांच के लिए सील खुलवायी जायेगी. बालिका गृह से टीम ने कुछ दस्तावेज भी हासिल किये. इन दस्तावेजों को लेकर टीम के कुछ सदस्य पटना आ गये, कुछ मुजफ्फरपुर में ही कैंप किये हुए हैं.
पीड़िताओं का लिया जायेगा बयान : सीबीआई की टीम में 12 लोग शामिल हैं. जांच की जिम्मेदारी डीएसपी विभा कुमारी को दी गयी है. सीबीआई आने वाले दिनों में पीड़िताओं का बयान लेगी. इसके अलावा, आरोपितों को रिमांड पर भी लिया जायेगा. बता दें कि बिहार सरकार ने 26 जुलाई को सीबीआई जांच की अनुशंसा की थी.
उसके बाद सीबीआई ने जांच की कमान अपने हाथ में लिया है. बालिका गृह के अधिकारियों और कर्मचारियों के खिलाफ 29 जुलाई को ही सीबीआई ने केस दर्ज किया था. इसी दिन पटना से महिला अधिकारी मुजफ्फरपुर गयी थीं और वहां की पुलिस से जानकारियां हासिल की थीं. मुजफ्फरपुर बालिका गृह रेप कांड में 42 बच्चियों में से अब तक 34 बच्चियों के साथ बलात्कार की पुष्टि हुई है.
बिहार पुलिस ने 11 को बनाया है अभियुक्त : बिहार पुलिस ने बालिका गृह से जुड़े 11 लोगों को अभियुक्त बनाया है. इसमें बालिका गृह के संचालक ब्रजेश कुमार ठाकुर, विकास कुमार, रवि कुमार रौशन (सीपीओ), गृह माता मीनू देवी, परामर्शी मंजू देवी, इंदू कुमार, चंदा देवी, नेहा कुमारी, हेमा मसीह, चंद्रा देवी और दिलीप कुमार वर्मा (अध्यक्ष) शामिल हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >