प्रतिनिधि मंडल के साथ हुई बैठक, दिये गये निर्देश
पटना : जिला प्रशासन की ओर से सहारा इंडिया को एक सप्ताह का समय दिया गया है. जिले में 24 लोगों के नॉन बैंकिंग फाइनेंसियल में विभिन्न निवेश की राशि पूर्ण होने पर पैसा भुगतान करने के निर्देश दिये गये हैं. शनिवार को जिलाधिकारी कुमार रवि ने सहारा इंडिया के प्रतिनिधियों के साथ बैठक की. बैठक में जिलाधिकारी ने कहा कि अगर 24 लोगों की राशि का भुगतान नहीं किया जाता है तो कानूनी कार्रवाई की जायेगी.
इसके अलावा जिला लोक शिकायत में आये 39 लोगों के परिपक्वता राशि भुगतान करने के निर्देश दिये गये. शिकायत को शून्य करने को कहा गया. बैठक में सहारा प्रतिनिधियों ने बताया कि पांच मामलों का भुगतान कर दिया गया है, जबकि 34 मामलों को 15 दिनों में भुगतान कर दिया जायेगा. इसमें 180 करोड़ रुपये का भुगतान होना है. इसके अलावा जिलाधिकारी ने निर्देश दिया कि दानापुर, चितकोहरा व डाकबंगला में कितने लोगों को पैसा देना है.
अब तक कितने लोगों का आवेदन आया है. कुल कितनी राशि का भुगतान किया जाना है. तीन माह से ऊपर कितनी राशि का भुगतान हो पाया, इसकी जानकारी देनी होगी.
