अज्ञात बीमारी से एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत

48 घंटे के अंदर मर गये मां और दो बेटे पति व दो बेटों की भी हालत बिगड़ी दर्दनाक. मामला प्रखंड के चाननपुर गांव का, जांच के िलए पहुंची डॉक्टरों की टीम मसौढ़ी : प्रखंड के चाननपुर गांव में अज्ञात बीमारी से बीते 48 घंटों के भीतर दो सहोदर भाइयों की मौत के कुछ घंटे […]

48 घंटे के अंदर मर गये मां और दो बेटे

पति व दो बेटों की भी हालत बिगड़ी
दर्दनाक. मामला प्रखंड के चाननपुर गांव का, जांच के िलए पहुंची डॉक्टरों की टीम
मसौढ़ी : प्रखंड के चाननपुर गांव में अज्ञात बीमारी से बीते 48 घंटों के भीतर दो सहोदर भाइयों की मौत के कुछ घंटे बाद ही उक्त बीमारी से मृतकों की मां बेदमियां देवी (42) की भी मौत शुक्रवार को हो गयी .वहीं, इसके बाद मृतक के पिता आजीवन बिंद समेत दो अन्य भाइयों की तबीयत फिलवक्त बिगड़ गयी है .

इससे परिवार समेत पूरे गांव में अज्ञात बीमारी को लेकर दहशत व्याप्त है . हैरानी की बात तो यह है कि एक ही परिवार के तीन सदस्यों की एक- एक कर हुई मौत के बाद भी प्रशासन मौन है . पीड़ित परिवार को देखने अब तक कोई भी सरकारी चिकित्सक नहीं पहुंचा है. इस बाबत मसौढ़ी पीएचसी के प्रभारी चिकित्सक डॉ रामानुजम ने बताया कि उन्हें अब तक इसकी जानकारी नहीं थी. मीडिया के माध्यम से इसकी सूचना उन्हें मिली है . फिलहाल उक्त गांव में चिकित्सकों की टीम को एंबुलेंस के साथ रवाना कर दिया गया है . गौरतलब है कि बीते बुधवार को चाननपुर बंदराचक गांव के आजीवन बिंद के 12 वर्षीय पुत्र निरंजन बिंद व उसके बड़े भाई सुबोध बिंद की मौत गुरुवार को हो गयी थी ,जबकि उनकी मां बेदमिया देवी की मौत शुक्रवार को हो गयी .वहीं, मृतका के पति व दो पुत्र बीमार हैं.

चिकित्सा प्रभारी भी कुछ स्पष्ट नहीं बता पा रहे
प्रखंड के चाननपुर गांव स्थित बंदराटोला में उक्त बीमारी से हुई मौत के बाद प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डाॅ रामानुजम भी सकते में हैं .स्पष्ट कुछ नहीं बता पा रहे हैं .जब उनसे पूछा गया कि उक्त बीमारी से आखिरकार पूरे गांव के एक ही परिवार क्यों ग्रसित हो गया. बीमारी केवल उक्त परिवार के अलावा गांव के किसी दूसरे परिवार को अब तक क्यों नहीं अपने आगोश में ले पायी है .इन सारे सवालों के बाद उन्होंने स्वीकार किया कि चिकित्सक इसकी जांच के लिए जा रहे हैं .उन्होंने यह भी कहा कि संभव है कि उक्त परिवार के खाने-पीने में कोई दूषित चीज तो नहीं पड़ गयी .हालांकि, बाद में उन्होंने कहा कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद स्थिति स्पष्ट हो जायेगी कि मौत किस वजह से हो रही थी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >