पटना : विधान परिषद में 19,771 करोड़ का प्रथम अनुपूरक बजट पारित हो गया. उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी ने सरकार की ओर से जवाब देते हुए कहा कि प्रथम अनुपूरक बजट में सरकार ने आपदा प्रबंधन के लिए 2643 करोड़ का प्रावधान किया है.
ऊर्जा के लिए 1185 करोड़, भागलपुर के बुनकरों को बिजली कनेक्शन देने के लिए 330 करोड़ की व्यवस्था की गयी है. सूखे को लेकर सरकार ने डीजल अनुदान की राशि प्रति लीटर 35 से बढ़ा कर 50 रुपये कर दी है. 2079 किसानों के खातों में अनुदान की राशि भेजी जा चुकी है. बिजली दर भी 90 पैसे प्रति यूनिट से घटा कर 75 पैसे कर दी गयी है.
बारिश कम होने से धान की रोपनी मात्र 25 फीसदी हुई है. पशुओं के पेयजल के लिए राज्य के 1500 तलाबों में सोलर पंप लगाने पर 42़ 21 करोड़ खर्च होंगे.भागलपुर के 6966 बनुकरों को विद्युत कनेक्शन देने के लिए 330 करोड़ का प्रावधान किया गया है.
