पटना : आवास योजना के तहत सभी प्रखंडों में कैंप लगा कर लिये जायेंगे आवेदन

पटना : प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत सभी प्रखंडों में कैंप लगा कर आवेदन लिये जायेंगे. इस वित्तीय वर्ष में लक्ष्य के अनुरूप प्रखंडों में जिन लाभुकों को आवास का पैसा नहीं मिला है, वैसे लोग इसमें आवेदन कर सकते हैं. मंगलवार को डीएम कुमार रवि ने प्रधानमंत्री आवास योजना की समीक्षा की. बैठक में […]

पटना : प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत सभी प्रखंडों में कैंप लगा कर आवेदन लिये जायेंगे. इस वित्तीय वर्ष में लक्ष्य के अनुरूप प्रखंडों में जिन लाभुकों को आवास का पैसा नहीं मिला है, वैसे लोग इसमें आवेदन कर सकते हैं. मंगलवार को डीएम कुमार रवि ने प्रधानमंत्री आवास योजना की समीक्षा की. बैठक में उन्होंने कहा कि कैंप में ग्राम पंचायत मुखिया को भी शामिल किया जाये. इसके अलावा क्षेत्र में अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति व अल्पसंख्यक कोटि के लाभुकों को विशेष रूप से लक्ष्य के आधार पर योजना का लाभ मिले.
उन्होंने सभी प्रखंड विकास पदाधिकारियों को निर्देश दिया कि अपने क्षेत्र में पांच ऐसे लाभुकों की सूची तैयार करें, जिनका घर मानकों के अनुरूप तैयार हो गया हो. बैठक में उन्होंने कहा कि जिसका काम लक्ष्य के अनुरूप पूरा नहीं होगा, उन पर विभागीय कार्रवाई की जायेगी. इसके अलावा स्थानांतरण के बाद योगदान नहीं करनेवाले इंदिरा आवास सहायकों पर कार्रवाई की गयी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >