पटना : जमशेदपुर से गायब दीघा इलाके में बरामद

पटना : दीघा पुलिस ने जमशेदपुर से लापता 11 वर्षीय नाबालिग को बरामद किया है. नाबालिग दीघा के गेट संख्या 88 के पास स्थित मंदिर के अंदर बैठी हुई थी. उसे अकेला देख कर दीघा मुखदुमपुर के वार्ड काउंसलर ने पूछताछ की. इसके बाद उसे दीघा पुलिस के हवाले कर दिया. नाबालिग जमशेदपुर के आरीपुर […]

पटना : दीघा पुलिस ने जमशेदपुर से लापता 11 वर्षीय नाबालिग को बरामद किया है. नाबालिग दीघा के गेट संख्या 88 के पास स्थित मंदिर के अंदर बैठी हुई थी. उसे अकेला देख कर दीघा मुखदुमपुर के वार्ड काउंसलर ने पूछताछ की. इसके बाद उसे दीघा पुलिस के हवाले कर दिया. नाबालिग जमशेदपुर के आरीपुर थाना इलाके की रहने वाली है. वह गम्हरिया गांव के डीवीसी बिजली उत्पाद केंद्र के निकट स्थित केरला पब्लिक स्कूल की पांचवीं की छात्रा है.
वह एक माह पहले पढ़ाई कर अपने घर वापस लौट रही थी. इसी दौरान दो अज्ञात लड़कों ने उसे हाथ व मुंह बांध कर जबरन पटना लाया था और मखदुमपुर गेट नंबर 88 के समीप एक मकान में रखा. जहां दोनों उससे दाई का काम कराने लगे और मारपीट करने लगे. नाबालिग के अनुसार वह कचरा फेंकने के बहाने बाहर निकली और फिर मंदिर पर पहुंच गयी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >