विपक्ष अपनी राष्ट्रीय फजीहत का प्रादेशिक रूप भी देखना चाहता है

पटना : उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी ने ट्वीट कर कहा है कि जनहित के वास्तविक मुद्दों पर किसी सरकार को घेरने के लिए अवश्विास प्रस्ताव संसदीय परंपरा का सबसे गंभीर विकल्प है. राहुल गांधी ने अनर्गल चिल्लाहट, तथ्यहीन आरोप व आंख मारने जैसी हरकत से इसकी गरिमा को मेले की नौटंकी के स्तर पर ला […]

पटना : उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी ने ट्वीट कर कहा है कि जनहित के वास्तविक मुद्दों पर किसी सरकार को घेरने के लिए अवश्विास प्रस्ताव संसदीय परंपरा का सबसे गंभीर विकल्प है. राहुल गांधी ने अनर्गल चिल्लाहट, तथ्यहीन आरोप व आंख मारने जैसी हरकत से इसकी गरिमा को मेले की नौटंकी के स्तर पर ला दिया. उनको अपना रोल
माॅडल माननेवाले लोग अगर बिहार में इसे दोहरायेंगे, तो उन्हें सदन के भीतर करारा
जवाब मिलेगा. लगता है कि विपक्ष अपनी राष्ट्रीय फजीहत का प्रादेशिक रूप भी देखना चाहता है. एक अन्य ट्वीट में सुशील कुमार मोदी ने कहा कि अविश्वास प्रस्ताव लाकर विपक्ष ने पीएम व एनडीए को देश की जनता के सामने अपने कामकाज का प्रमाणिक और तर्कसंगत ब्योरा प्रस्तुत करने का अवसर दिया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >