नहाने के दौरान गंगा में डूबने से किशोर की मौत

पटना सिटी : मालसलामी थाना क्षेत्र के पीरदमरिया गंगा घाट पर स्नान के क्रम में एक किशोर डूब गया है. परिजनों की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने गोताखोर,एनडीआरएफ व एसडीआरएफ की मदद लेकर डूबे किशोर के शव की तलाशी गंगा में करायी. थानाध्यक्ष प्रेम राज चौहान ने बताया कि बीते शुक्रवार की शाम […]

पटना सिटी : मालसलामी थाना क्षेत्र के पीरदमरिया गंगा घाट पर स्नान के क्रम में एक किशोर डूब गया है. परिजनों की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने गोताखोर,एनडीआरएफ व एसडीआरएफ की मदद लेकर डूबे किशोर के शव की तलाशी गंगा में करायी. थानाध्यक्ष प्रेम राज चौहान ने बताया कि बीते शुक्रवार की शाम को नंदगोला निवासी अरविंद ठाकुर का 14 वर्षीय पुत्र रोहित अपने तीन-चार दोस्तों के साथ गंगा स्नान के लिए पीर दमरिया घाट आया था.
स्नान के क्रम में वह डूब गया. हालांकि, डूबने के बाद साथ रहे दोस्तों ने परिजनों को उसके डूबने की सूचना दी. इसके बाद शुक्रवार की रात आठ बजे परिजन थाना आये और उसके शव तलाशी की गुहार लगायी. थानाध्यक्ष ने बताया कि रात में ही एनडीआरएफ की मदद से डूबे किशोर के शव की तलाशी करायी गयी, पर शव नहीं मिला. फिर शनिवार की सुबह में एसडीआरएफ व गोताखोर को लगा शव की तलाशी करायी गयी. थानाध्यक्ष के अनुसार शाम लगभग साढ़े छह बजे डूबे किशोर का शव बुंदेल टोली घाट पर बरामद किया गया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >