राजद में परिवार से लेकर पार्टी तक जल्द दिखेगा साइड इफेक्ट

पटना : जदयू के मुख्य प्रवक्ता संजय सिंह ने कहा है कि विरोधी दल के नेता तेजस्वी यादव की राजनीति का रंग सबके सामने आने लगा है. राजद में छोटा भाई ही बड़े भाई का विरोध कर रहा है. राजद सुप्रीमो इस मामले का पैचअप कराने की कोशिश कर रहे हैं. राजद सुप्रीमो के आते […]

पटना : जदयू के मुख्य प्रवक्ता संजय सिंह ने कहा है कि विरोधी दल के नेता तेजस्वी यादव की राजनीति का रंग सबके सामने आने लगा है. राजद में छोटा भाई ही बड़े भाई का विरोध कर रहा है. राजद सुप्रीमो इस मामले का पैचअप कराने की कोशिश कर रहे हैं. राजद सुप्रीमो के आते ही तेजस्वी अज्ञातवास पर भाग गये
स्थिति यह बन गयी है कि परिवार से लेकर पार्टी तक में साइड इफेक्ट जल्द देखने को मिलेगा. जदयू प्रवक्ता ने कहा कि विरोधी दल के नेता तेजस्वी को राजनीति में विपक्ष में रहकर भी सरकार के अच्छे कामों की तारीफ कर एक बेहतर लोकतंत्र का उदाहरण देना चाहिए. पर सवाल है कि जो व्यक्ति भाई की लोकप्रियता से जलता हो, वह कैसे सरकार के कार्यों की तारीफ कर सकता है. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बिहार में बिना भेदभाव के विकास का काम किया है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >