जारी हुई बीएन कॉलेज की थर्ड कटऑफ लिस्ट, आज से एडमिशन शुरू

पटना : बीएन कॉलेज में एडमिशन के लिए थर्ड कट ऑफ लिस्ट मंगलवार को जारी कर दी गयी. बीए, बीएससी में बुधवार से एडमिशन प्रक्रिया शुरू हो जायेगी. बीए नॉन गारंटेड में 49-44 मार्क्स लाने वाले सभी केटेगरी के स्टूडेंट्स का एडमिशन 11 जुलाई को तो बीसी-2 के 45-40, बीसी-1 के 34 के बाद सभी […]

पटना : बीएन कॉलेज में एडमिशन के लिए थर्ड कट ऑफ लिस्ट मंगलवार को जारी कर दी गयी. बीए, बीएससी में बुधवार से एडमिशन प्रक्रिया शुरू हो जायेगी.
बीए नॉन गारंटेड में 49-44 मार्क्स लाने वाले सभी केटेगरी के स्टूडेंट्स का एडमिशन 11 जुलाई को तो बीसी-2 के 45-40, बीसी-1 के 34 के बाद सभी और एसटी, एसटी के सभी केटेगरी का एडमिशन 12 जुलाई को 10 बजे से शुरू होगा. वहीं 43-40 अंक लाने वाले सभी केटेगरी का एडमिशन 12 जुलाई को होगा.
साइंस का कट ऑफ 38 से 33 : बीएससी बायोलॉजी का थर्ड कटऑफ नॉन गारंटेड के लिए जारी किया गया है. सभी केटेगरी के 38-33, बीसी-2 के 33-22, बीसी-1 के 33 के बाद भी अंक हासिल करने वाले और एससी के 24 के बाद भी अंक हासिल करनेवाले और एसटी के भी सभी स्टूडेंट्स 11 जुलाई को एडमिशन प्रक्रिया में शामिल हो सकते हैं.
बीएससी मैथ में 43-40 अंक हासिल करने वाले सभी केटेगरी में शामिल छात्रों का एडमिशन 11 को होगा. बीसी-2 में 42-39, बीसी-1 में 39-36, एससी में 30 के बाद, एसटी में 34 के बाद अंक हासिल करनेवाले छात्रों का एडमिशन 11 को होगा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >