13 को तख्त श्री हरिमंदिर जी की प्रबंध कमेटी का चुनाव

पटना : तख्त श्री हरिमंदिर जी के प्रबंध कमेटी का चुनाव 13 जुलाई को होगा. मतदान की प्रक्रिया सुबह सात बजे से दोपहर तीन बजे तक चलेगी. चुनाव के दौरान निर्वाचन प्रक्रिया व विधि व्यवस्था को लेकर जिलाधिकारी कुमार रवि ने निर्वाचन पदाधिकारियों के साथ बैठक की. इस दौरान बताया गया कि मतदान के बाद […]

पटना : तख्त श्री हरिमंदिर जी के प्रबंध कमेटी का चुनाव 13 जुलाई को होगा. मतदान की प्रक्रिया सुबह सात बजे से दोपहर तीन बजे तक चलेगी. चुनाव के दौरान निर्वाचन प्रक्रिया व विधि व्यवस्था को लेकर जिलाधिकारी कुमार रवि ने निर्वाचन पदाधिकारियों के साथ बैठक की. इस दौरान बताया गया कि मतदान के बाद उसी दिन मतगणना की प्रक्रिया भी पूरी की जायेगी. चार जगहों पर सात मतदान केंद्र बनाये गये हैं. मतपत्र को गुरुमुखी, हिंदी व अंग्रेजी में प्रकाशित किया जा रहा है. मतदान के दिन संबंधित विद्यालय में अवकाश घोषित किया गया है. मतदान व मतगणना के समय वीडियोग्राफी की जायेगी.

प्रबंधक कमेटी के पांच हलकाें में 13 जुलाई को होने वाले मतदान के दिन ही मतों की गिनती का कार्य कराया जायेगा. चुनाव को लेकर तैयारी में जुटे अनुमंडल पदाधिकारी सह निर्वाची पदाधिकारी राजेश रौशन ने बताया कि मतदान का समय सुबह सात बजे से लेकर दोपहर तीन बजे तक है. इसके बाद मतों की गिनती का कार्य मतदान केंद्र पर ही कराया जायेगा.
22 प्रत्याशी मैदान में
एसडीओ ने बताया कि पांचों हलकाें के लिए चार भवनों में सात मतदान केंद्र बनाये गये हैं. इनमें हलका संख्या एक व तीन में दो-दो केंद्र हैं, जबकि उत्तर व दक्षिण बिहार के लिए भी दो केंद्र बनाये गये हैं. चुनाव के लिए नियुक्ति किये गये प्रेक्षक की उपस्थिति में मतों की गिनती होगी. एसडीओ ने बताया कि मुख्य चुनाव पदाधिकारी के निर्देश के आलोक में चुनाव को लेकर तैयारी आरंभ कर दी गयी है. इसी क्रम में चार पदाधिकारी को पर्यवेक्षक बनाया गया है. इसमें विशिष्ट अनुभाजन पदाधिकारी पंकज कुमार, अपर समाहर्ता बजैनउद्दीन अंसारी, वीरेंद्र कुमार पासवान व अपर जिला दंडाधिकारी मोईजउद्दीन को पर्यवेक्षक बनाया गया है.बताते चलें कि बिहार राज्य निर्वाचन प्राधिकार के निर्देश पर तख्त श्री हरिमंदिर जी पटना साहिब प्रबंधक कमेटी के पांच हलकों का चुनाव एसडीओ की ओर से कराया जायेगा, चुनाव मैदान में पांचों हलकाें से 22 प्रत्याशी भाग्य आजमा रहे हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >