दानापुर : रूपसपुर थाना क्षेत्र में एक ही रात दो मुहल्लों में बंद पड़े फ्लैट व मकान का ताला तोड़ कर नकदी समेत लाखों की संपत्ति चोरी कर लेने का मामला सामने आया है.
चोरों ने बीते रात विश्वेश्वरैया नगर कॉलोनी स्थित सहजकुंज अपार्टमेंट के फ्लैट संख्या 401 निवासी राजेश कुमार श्रीवास्तव के बंद फ्लैट का दरवाजा का ताला तोड़ कर लाखों की संपत्ति चोरी कर ली. गृहस्वामी राजेश कुमार ने स्थानीय थाने में अज्ञात चोरों के विरुद्ध मामला दर्ज कराया है. दूसरी घटना इसी थाने के साकेत बिहार कॉलोनी की है.
कॉलोनी निवासी डॉ अजय कुमार के बंद घर का ताला तोड़ कर चोरों ने करीब पांच लाख से अधिक की संपत्ति चोरी कर ली. इस संबंध में डॉ अजय कुमार ने स्थानीय थाने में अज्ञात चोरोंके विरुद्ध मामला दर्ज कराया. दर्ज प्राथमिकी में डॉ अजय ने बताया है कि गुरुवार को सुबह में पिताजी का निधन हो गया था
पूरे परिवार के साथ घर में ताला बंद कर वह पश्चिमी पटेल नगर चले गये थे. देर रात जब घर आये तो देखा की घर के दरवाजा का ताला टूटा हुआ है और कमरे में सारा सामान बिखरा पड़ा है. पुलिस मामले की जांच कर रही है.
