पटना : बिहटा ईएसआईसी अस्पताल का उद्घाटन आज, 12 लाख आश्रितों का होगा इलाज

पटना : केंद्रीय श्रम व नियोजन राज्यमंत्री संतोष गंगवार शनिवार को बिहटा (पटना) में पहले चरण में निर्मित ईएसआईसी के 100 बेड वाले अस्पताल का उद्घाटन करेंगे. उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी ने बताया कि बिहटा में नवनिर्मित कर्मचारी राज्य बीमा निगम के अस्पताल के उद्घाटन से बीमित 3 लाख कर्मियों के 12 लाख आश्रितों के […]

पटना : केंद्रीय श्रम व नियोजन राज्यमंत्री संतोष गंगवार शनिवार को बिहटा (पटना) में पहले चरण में निर्मित ईएसआईसी के 100 बेड वाले अस्पताल का उद्घाटन करेंगे. उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी ने बताया कि बिहटा में नवनिर्मित कर्मचारी राज्य बीमा निगम के अस्पताल के उद्घाटन से बीमित 3 लाख कर्मियों के 12 लाख आश्रितों के अलावा पटना जिले के गैर बीमित सामान्य लोगों को भी चिकित्सीय व इमरजेंसी की सुविधा उपलब्ध होगी. 2009 में ईएसआईसी की ओर से बिहटा में 650 करोड़ की लागत से 500 बेड के अस्पताल सह मेडिकल कॉलेज का शिलान्यास किया गया था , जिसके लिए बिहार सरकार ने 27 एकड़ जमीन उपलब्ध करायी थी.
पहले चरण में 50 बेडों के अस्पताल का उद्घाटन किया जा रहा है. बाद में चरणवार 100, 300 और 500 बेडों के अस्पताल की सेवा शुरू की जायेगी. उन्होंने बताया कि 300 बेडों की शुरुआत के बाद बाद यहां मेडिकल कॉलेज की मान्यता की प्रक्रिया शुरू की जायेगी, जिसके बाद यहां चिकित्सा की पढ़ाई भी हो सकेगी.
ईएसआईसी की क्षेत्रीय परिषद ने भागलपुर और मुजफ्फरपुर में भी 100-100 बेडों के दो अस्पताल स्थापित करने का निर्णय लिया है, जिसके लिए राज्य सरकार ने मुजफ्फरपुर में दो एकड़ जमीन उपलब्ध करा दी है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >