पटना:बिहारके सबसे बड़ेसियासीदल राष्ट्रीय जनता दल (राजद)5 जुलाई को स्थापना दिवस मनायेगा. प्रदेश अध्यक्ष डाॅ. रामचंद्र पूर्वे की अध्यक्षता में पार्टी के प्रदेश कार्यालय परिसर में समारोह आयोजित किया जायेगा. प्रदेश प्रवक्ता चितरंजन गगन ने बताया कि नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी प्रसाद यादव उद्घाटन करेंगे. पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डाॅ. रघुवंश प्रसाद सिंह, जगदानंद सिंह, शिवानंद तिवारी, कांति सिंह, सांसद जयप्रकाश नारायण यादव, बुलो मंडल सहित अन्य सभी राष्ट्रीय पदाधिकारी एवं नेता उपस्थित रहेंगे.
गौर हो कि यह पहला मौका है जब इस समारोह में राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव मौजूद नहीं होंगे. स्थापना दिवस के मौके से पूर्व ही राजद परिवार में मतभेद उभरकर सामने आया है. वहींइनसबके बीच यह भी चर्चा है कि इस कार्यक्रम में लालू यादव के बड़े बेटे यानी तेज प्रताप यादव भी शामिल नहीं होंगे. मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक पार्टी के एक नेता हवाले से यह जानकारी मिल रही है कि तेज प्रताप इस कार्यक्रम से खुद को दूर रख सकते हैं.
बता दें कि लालू परिवार में सब कुछ ठीक-ठाक नहीं चल रहा है. तेज प्रताप यादव के हाल के दिनों में पार्टी को लेकर सुर बदले-बदलेसेदिख रहे हैं और वह लगातार सोशल मीडिया के जरिये अपनी नाराजगी उजागर कर रहे हैं. ऐसे में स्थापना दिवस में उनके शामिल नहीं होने को लेकर तरह-तरह की अटकलों का बाजार गरम है.
