भाजपा किसी भी कीमत पर आरक्षण खत्म नहीं होने देगी : सुशील मोदी

पटना : भाजपा प्रदेश कार्यालय में आयोजित अनुसूचित जाति मोर्चा की कार्यशाला को संबोधित करते हुए बिहार के उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी ने कहा कि भाजपा किसी भी कीमत पर आरक्षण को खत्म नहीं होने देगी. केंद्र व राज्य सरकार जहां एससी/एसटी की प्रोन्नति में आरक्षण लागू करने जा रही है, वहीं नरेंद्र मोदी की […]

पटना : भाजपा प्रदेश कार्यालय में आयोजित अनुसूचित जाति मोर्चा की कार्यशाला को संबोधित करते हुए बिहार के उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी ने कहा कि भाजपा किसी भी कीमत पर आरक्षण को खत्म नहीं होने देगी. केंद्र व राज्य सरकार जहां एससी/एसटी की प्रोन्नति में आरक्षण लागू करने जा रही है, वहीं नरेंद्र मोदी की सरकार ने अनुसूचित जाति अत्याचार निवारण कानून को 2016 में संशोधित कर इसके अंतर्गत 22 अपराधों की सूची को बढ़ा कर 47 कर इसे और मजबूत और पहले से कठोर बनाया. फैसले के 10वें दिन सुप्रीम कोर्ट में चुनौती दिया. सुप्रीम कोर्ट से राहत नहीं मिलने की स्थिति में अध्यादेश लाकर उसे यथावत लागू करने के लिए भी केंद्र सरकार तत्पर है.

सुशील मोदी ने कहा, सुप्रीम कोर्ट के हालिया निर्देश के बाद केंद्र के साथ राज्य सरकार ने भी प्रोन्नति में आरक्षण देने की प्रक्रिया भी शुरू की है. पहली बार अटल बिहारी वाजपेयी की सरकार ने संविधान में संशोधन कर प्रोन्नति में आरक्षण लागू किया था. बिहार में भी प्रोन्नति में आरक्षण की व्यवस्था लागू की गयी थी पर हाई कोर्ट की रोक के बाद राज्य सरकार ने सुप्रीम कोर्ट में इसे चुनौती दी है.

उपमुख्यमंत्री ने कहा, राज्य सरकार ने निर्णय लिया है कि बीपीएससी और यूपीएससी की प्रारंभिक परीक्षा पास करने वाले एससी/एसटी के छात्रों को मुख्य परीक्षा की तैयारी के लिए क्रमशः 50 हजार व 1 लाख रुपये दिये जायेंगे. राज्य के 134 कल्याण छात्रावासों में रहने वाले 9 हजार से अधिक एससी/एसटी के छात्रों को प्रतिमाह 9 किलो चावल और 6 किलो गेहूं मुफ्त देने के साथ ही उन्हें प्रतिमाह एक हजार की दर से सालाना 12 हजार रुपये का छात्रावास अनुदान दिया जायेगा. राज्य सरकार अपने कोष से सभी वर्ग के छात्रों को मात्र 4 प्रतिशत तथा लड़कियों को 1 प्रतिशत ब्याज पर उच्च शिक्षा के लिए ऋण मुहैय्या करा रही है. रोजगार मिलने तक इससे वापस करने की बाध्यता नहीं है. एससी/एसटी के छात्र इस योजना का भरपूर लाभ उठाएं.

सुशील मोदी ने कहा, केंद्र की संवेदनशील सरकार के रहते एससी/एसटी के आरक्षण को कोई खत्म नहीं कर सकता है. भाजपा हमेशा से एससी/एसटी के आरक्षण में क्रीमी लेयर का विरोधी तथा प्रोन्नति में आरक्षण का पक्षधर रही है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >