लालू प्रसाद से तारिक अनवर ने मुंबई के अस्पताल में की मुलाकात, रविवार को होनी है सर्जरी

पटना : राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) के महासचिव तारिक अनवर ने आज मुंबई के एक अस्पताल में राजद अध्यक्ष लालू प्रसाद से मुलाकात की. कल लालू की एक सर्जरी होनी है. कटिहार लोकसभा सीट से सांसद अनवर ने फोन पर पीटीआई-भाषा को बताया, मैं आज एशिया हार्ट अस्पताल में लालू जी से मिला और उनके […]

पटना : राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) के महासचिव तारिक अनवर ने आज मुंबई के एक अस्पताल में राजद अध्यक्ष लालू प्रसाद से मुलाकात की. कल लालू की एक सर्जरी होनी है. कटिहार लोकसभा सीट से सांसद अनवर ने फोन पर पीटीआई-भाषा को बताया, मैं आज एशिया हार्ट अस्पताल में लालू जी से मिला और उनके जल्द ठीक होने की कामना की. हम राजनीतिक सहयोगी होने के साथ-साथ निजी मित्र भी हैं.

चारा घोटाले के कई मामलों में सजा काट रहे राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद पिछले साल दिसंबर से ही जेल में थे. वह अभी अस्थायी जमानत पर हैं. मधुमेह, रक्तचाप और किडनी से जुड़ी समस्याओं से जूझ रहे प्रसाद की कल मुंबई के अस्पताल में फिस्टुला की सर्जरी होगी. राजद और राकांपा दोनों कांग्रेस की अगुवाई वाले संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन (संप्रग) में साझेदार हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >