मंच पर दिखा बगावती तेवर, जब भाजपा के ''शत्रु'' ने कहा, मोदी सरकार ने जनता को ठगा

फतुहा : नरेंद्र मोदी सरकार ने जनता को ठगा है. उक्त बातें सांसद शत्रुघ्न सिन्हा ने मंगलवार को फतुहा विधानसभा क्षेत्र के सुकुलपुर गांव में कार्यकर्ता सम्मेलन में कहीं. उन्होंने कहा कि नोटबंदी व जीएसटी से देश की जनता त्रस्त है. आज वे पूरी तरह से बगावती मूड में थे. शत्रुघ्न सिन्हा ने अपनी ही […]

फतुहा : नरेंद्र मोदी सरकार ने जनता को ठगा है. उक्त बातें सांसद शत्रुघ्न सिन्हा ने मंगलवार को फतुहा विधानसभा क्षेत्र के सुकुलपुर गांव में कार्यकर्ता सम्मेलन में कहीं. उन्होंने कहा कि नोटबंदी व जीएसटी से देश की जनता त्रस्त है.
आज वे पूरी तरह से बगावती मूड में थे. शत्रुघ्न सिन्हा ने अपनी ही पार्टी भाजपा के खिलाफ भाजपा के मंच पर ही बगावती तेवर दिखाये. बिहारी बाबू ने भाजपा के खुले मंच से नरेंद्र मोदी सरकार की जम कर आलोचना की.
उन्होंने खुले मंच से कहा कि मुझे कभी भी टिकट नहीं दिया गया है, बल्कि मैंने खुद टिकट लिया. इस बार भी मैं पटना साहिब से चुनाव लड़ूंगा. सांसद के बगावती तेवर को देख कर भाजपा कार्यकर्ता धीरे-धीरे कार्यक्रम से खिसकने लगे. कार्यक्रम में पूर्व विधायक डॉ विनोद यादव आदि मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >