बिहार : ...जब मीसा भारती ने कहा, लालू परिवार को तंग कर रही सरकार

दानापुर : केंद्र सरकार ने लोगों को ठगने का काम किया है. ये बातें राजद की राज्य सभा सांसद डाॅ मीसा भारती ने रविवार को दियारे कासीमचक पंचायत में सभा को संबोधित करते हुए कहीं. डाॅ भारती ने कहा कि केंद्र व राज्य सरकार राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद व उनके परिवारों को तंग कर रही […]

दानापुर : केंद्र सरकार ने लोगों को ठगने का काम किया है. ये बातें राजद की राज्य सभा सांसद डाॅ मीसा भारती ने रविवार को दियारे कासीमचक पंचायत में सभा को संबोधित करते हुए कहीं. डाॅ भारती ने कहा कि केंद्र व राज्य सरकार राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद व उनके परिवारों को तंग कर रही है .
उन्होंने कहा कि 2019 में राजद की सरकार बनाने पर दियारे में पक्का पुल का निर्माण कराया जायेगा. मौके पर नगर पर्षद के उपाध्यक्ष राज किशोर यादव, सुभाष यादव , सत्यानंद यादव , आभा लता , रेणु देवी, पूर्व जिला पार्षद ओम प्रकाश यादव , मुखिया दिनेश राय, डाॅ अनिल यादव , अवधेश राय आदि ने दियारे की छह पंचायतों को पटना जिला में पुन: शामिल करने की मांग की.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >