पटना : सीआइएससीई सोमवार दोपहर तीन बजे अपने पोर्टल पर आईसीएसई (10वीं) व आईएससी (12वीं) बोर्ड परीक्षाओं के रिजल्ट जारी करेगा. विद्यार्थी आधिकारिक वेबसाइट पर रिजल्ट देख सकेंगे. एसएमएस से भी रिजल्ट जान सकेंगे.
इसके लिए उन्हें मोबाइल के मैसेज बॉक्स में आईसीएसई या आईएससी के साथ सात अंकों का यूनिक आईडी टाइप कर उसे 09248082883 पर भेजना होगा. इसके बाद नाम व विषयवार प्राप्तांक के साथ रिजल्ट स्क्रीन पर होगा. ऑनलाइन री-चेकिंग के लिए सात दिनों में ऑनलाइन आवेदन करना होगा. पटना जोन में सीआइएससीई से संबद्ध 16 स्कूल हैं.
