कर्नाटक चुनाव में कांग्रेस का समर्थन करेंगे शरद, कहा- भाजपा को हराने के लिए कार्यकर्ताओं ने लिया फैसला

नयी दिल्ली : वरिष्ठ समाजवादी नेता शरद यादव की अगुवाई वाला जदयू का बागी गुट कर्नाटक विधानसभा चुनाव में कांग्रेस का समर्थन करेगा. शरद यादव ने आज कहा कि कर्नाटक में कुछ सीटों पर उनके अगुवाई वाले गुट का प्रभाव है, लेकिन उन्होंने इन सीटों पर अपने उम्मीदवार नहीं उतारने का फैसला किया है. आगामी […]

नयी दिल्ली : वरिष्ठ समाजवादी नेता शरद यादव की अगुवाई वाला जदयू का बागी गुट कर्नाटक विधानसभा चुनाव में कांग्रेस का समर्थन करेगा. शरद यादव ने आज कहा कि कर्नाटक में कुछ सीटों पर उनके अगुवाई वाले गुट का प्रभाव है, लेकिन उन्होंने इन सीटों पर अपने उम्मीदवार नहीं उतारने का फैसला किया है. आगामी 12 मई को होने वाले चुनाव में शरद गुट कांग्रेस का समर्थन करेगा.

शरद यादव ने कहा कि कांग्रेस के साथ मिलकर चुनाव लड़ने के लिये सीटों की साझेदारी की बात नहीं बन पाने के कारण चुनाव में भाजपा को हराने के लिये उनके कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस का समर्थन करने के फैसले का समर्थन किया है. शरद यादव ने कहा कि कांग्रेस पर सीटों की साझेदारी के लिये दबाव बनाने के बजाय मौजूदा परिस्थतियों में भाजपा को हराने के लिये कांग्रेस का समर्थन करना सार्थक है. उन्होंने कहा कि कर्नाटक में कांग्रेस भाजपा पर भारी पड़ रही है. राज्य में चुनाव कार्यक्रम के मुताबिक उम्मीदवारों के लिये नामांकन का आज अंतिम दिन था.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >