पटना : सोये अवस्था में ही पत्नी की गला काट कर हत्या

पटना : राजधानी में सो रही पत्नी को उसके एक पति ने ही गला काट कर हमेशा के लिए मौत की नींद सुला दिया. उसके बाद हथियार को शौचालय की टंकी में फेंक दिया. घटना की जानकारी बुधवार की सुबह मिली. मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर हत्यारे पति को गिरफ्तार […]

पटना : राजधानी में सो रही पत्नी को उसके एक पति ने ही गला काट कर हमेशा के लिए मौत की नींद सुला दिया. उसके बाद हथियार को शौचालय की टंकी में फेंक दिया. घटना की जानकारी बुधवार की सुबह मिली. मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर हत्यारे पति को गिरफ्तार कर लिया है.

जानकारी के मुताबिक, राजधानी के गौरीचक थाना अंतर्गत सोहगी में सो रही पत्नी को उसके ही पति ने तेज धारदार हथियार से गला काट कर हत्या कर दी. हत्या के बाद तेज धारदार हथियार को हत्यारे पति ने शौचालय की टंकी में फेंक दिया. मृतका के भाई ने जानकारी गौरीचक पुलिस को दी. सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने हत्या में प्रयुक्त हथियार को जब्त कर हत्यारे पति को गिरफ्तार कर लिया. साथ ही शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. पति दिलीप कुमार ने पुलिस के सामने पत्नी की हत्या करने की बात स्वीकार कर ली है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >