बिहार : पटना में लड़की पर तेजाब फेंकने वाला युवक गिरफ्तार

पटना : बिहार की राजधानी पटना में सोमवारकी शाम को एक युवतीएवं उसके मामा पर एसिड अटैककियेजाने के मामले मेंपुलिसने आज कार्रवाई करते आराेपितयुवक काे गिरफ्तार कर लिया है. गिरफ्तार आरोपी का नाम सोनूबतायाजारहा है, जो पटना के शास्त्रीनगर थाना क्षेत्र के खजपुरा इलाके का रहनेवाला है. पुलिसके मुताबिक युवती और आरोपी में पहले फेसबुक […]

पटना : बिहार की राजधानी पटना में सोमवारकी शाम को एक युवतीएवं उसके मामा पर एसिड अटैककियेजाने के मामले मेंपुलिसने आज कार्रवाई करते आराेपितयुवक काे गिरफ्तार कर लिया है. गिरफ्तार आरोपी का नाम सोनूबतायाजारहा है, जो पटना के शास्त्रीनगर थाना क्षेत्र के खजपुरा इलाके का रहनेवाला है.

पुलिसके मुताबिक युवती और आरोपी में पहले फेसबुक पर दोस्ती रही है. पटना पुलिस की माने तो दोस्ती के बाद एकतरफा प्यार में असफल रहने पर आरोपी ने इतनी बड़ी घटना को अंजाम दे दिया.पुलिसका दावा है कि वैज्ञानिक पद्धति से अनुसंधान कर आरोपी को जेल भेजा गया. पुलिस के अनुसार सोनू के मोबाइल ट्रैंकिग के बाद पूरे मामले का खुलासा हो गया है.

इससेपहले छात्रा पर एसिड अटैक की घटना के बाद पुलिस ने तुरंत ही मामले में जांच शुरू कर दियाथा. पूछताछ में पीड़िता ने एक युवक पर शक जाहिर किया था, जो फेसबुक पर लगातार धमकी दे रहा था. छात्रा को वह प्रेम करने के लिए दबाब बना रहा था तो छात्रा लगातार उससे दूरी बना रही थी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >