बिहार : राज्य की बदलती छवि से कुछ लोगों की छाती फट रही : सुशील मोदी

पटना : उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी ने ट्वीट कर कहा है कि राष्ट्रमंडल संसदीय संघ के सम्मेलन की मेजबानी से बिहार का मान बढ़ा है. 52 देशों के प्रतिनिधियों को यहां की संस्कृति, इतिहास और विकास की संभावनाओं से अवगत होने का अवसर मिला. मुख्यमंत्री की जापान यात्रा ने प्रदेश की अन्तरराष्ट्रीय ब्रांडिंग को नयी […]

पटना : उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी ने ट्वीट कर कहा है कि राष्ट्रमंडल संसदीय संघ के सम्मेलन की मेजबानी से बिहार का मान बढ़ा है. 52 देशों के प्रतिनिधियों को यहां की संस्कृति, इतिहास और विकास की संभावनाओं से अवगत होने का अवसर मिला. मुख्यमंत्री की जापान यात्रा ने प्रदेश की अन्तरराष्ट्रीय ब्रांडिंग को नयी ऊंचाई प्रदान की है
राज्य की तेजी से बदलती छवि देख कर कुछ लोगों की छाती फट रही है. दूसरे ट्वीट में मोदी ने कहा कि जापान की मदद से जब तक गुजरात में बुलेट ट्रेन शुरू होगी. तब तक बिहार के बोधगया, राजगीर और नालंदा को पटना से जोड़ने वाले पीस कॉरिडोर में हाईस्पीड ट्रेन की शुरूआत भी हो सकती है. एनडीए सरकार पूर्वी राज्यों के विकास में तेजी लाने के एजेंडे पर काम कर रही है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >