पटना : जदयू के मुख्य प्रवक्ता संजय सिंह ने कहा है कि विरोधी दल के नेता तेजस्वी प्रसाद यादव को यह बताना चाहिए कि राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद कैसे होटवार जेल पहुंच गये हैं. राज्य में 950 करोड़ का चारा कहां चला गया. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार तो बिहार में निवेश, पर्यटन, आधारभूत संरचना का विकास, पटना मेट्रो समेत विभिन्न परियोजनाओं को लेकर जापान के प्रधानमंत्री शिंजो अवे के साथ लगातार बैठक कर रहे हैं
इस यात्रा से बिहार में निवेश, पर्यटन, आधारभूत संरचना का विकास और पटना मेट्रो समेत विभिन्न परियोजनाओं को नयी दिशा मिलेगी. नीतीश कुमार वहां काम करने गये हैं कि बिहार को कैसे आधुनिक बनाया जाये, इसका वह अध्ययन कर रहे है. पर इसकी समझ आपको नहीं है. जदयू प्रवक्ता ने कहा कि तेजस्वी यह मान लें कि नीतीश कुमार ऑन डिमांड नेता हैं. सिर्फ राजनीतिक परिवार में जन्म लेने से ही राजनेता बनने का लाइसेंस नहीं मिल जाता.
