राष्ट्रमंडल संसदीय संघ सम्मेलन : पटना पहुंची सुमित्रा महाजन, एयरपोर्ट पर ही दिया गया गार्ड ऑफ ऑनर

पटना : राष्ट्रमंडल संसदीय संघ सम्मेलन में शामिल होने के लिए शुक्रवार की शाम को लोकसभा की अध्यक्ष सुमित्रा महाजन का विमान जयप्रकाश नारायण इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर उतरा. यहां उनके स्वागत के लिए राज्य के कई वरिष्ठ मंत्री मौजूद थे. उन्हें एयरपोर्ट पर ही गोरखा बैंड की धुन पर बीएमपी-1 के जवानों ने गार्ड ऑफ […]

पटना : राष्ट्रमंडल संसदीय संघ सम्मेलन में शामिल होने के लिए शुक्रवार की शाम को लोकसभा की अध्यक्ष सुमित्रा महाजन का विमान जयप्रकाश नारायण इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर उतरा. यहां उनके स्वागत के लिए राज्य के कई वरिष्ठ मंत्री मौजूद थे. उन्हें एयरपोर्ट पर ही गोरखा बैंड की धुन पर बीएमपी-1 के जवानों ने गार्ड ऑफ ऑनर दिया.

वहीं, दूसरी ओर प्रतिनिधियों के स्वागत के लिए एयरपोर्ट पर विशेष प्रबंध किये गये थे. अलग-अलग विमानों से आनेवाले प्रतिनिधियों की सुविधा के लिए एक स्पेशल हेल्प डेस्क भी बनाया गया था. जिला प्रशासन के अधिकारियों के साथ-साथ मेडिकल टीम भी तैनात की गयी थीं. इसमें चिकित्सक, नर्स और सहायक चिकित्साकर्मी भी शामिल थे. राष्ट्रमंडल संसदीय संघ सम्मेलन में शामिल होने के लिए आनेवाले प्रतिनिधियों की सुरक्षा को लेकर एयरपोर्ट पर विशेष सुरक्षा व्यवस्था के इंतजाम किये गये थे. मालूम हो कि राष्ट्रमंडल संसदीय संघ सम्मेलन का उद्घाटन शनिवार को होना है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >