भोजपुर में हॉकर को गोलियों से भूना, आक्रोशित लोगों ने पुलिस जीप फूंकी, थाने पर पथराव, पुलिस ने की फायरिंग

आरा / शाहपुर : भोजपुर जिले के शाहपुर प्रखंड के करनामेपुर ओपी क्षेत्र में अपराधियों ने बुधवार की सुबह एक हॉकर को गोलियों से भून डाला. घटना करनामेपुर थाना क्षेत्र के बस स्टैंड से पहले खैनिया बाबा के समीप हुई. घटना को उस वक्त अंजाम दिया गया, जब वह अखबार बेचने सुबह-सुबह जा रहा था. […]

आरा / शाहपुर : भोजपुर जिले के शाहपुर प्रखंड के करनामेपुर ओपी क्षेत्र में अपराधियों ने बुधवार की सुबह एक हॉकर को गोलियों से भून डाला. घटना करनामेपुर थाना क्षेत्र के बस स्टैंड से पहले खैनिया बाबा के समीप हुई. घटना को उस वक्त अंजाम दिया गया, जब वह अखबार बेचने सुबह-सुबह जा रहा था. हत्या के विरोध में स्थानीय लोगों ने पुलिस की जीप को आग के हवाले कर दिया. उसके बाद आक्रोशित लोग थाने पर पथराव करने लगे. विरोध में पुलिस ने भी फायरिंग की.

आरा मुख्यालय से पुलिस के कई बड़े अधिकारी घटनास्थल पर कैंप किये हुए है. सैकड़ों लोगों की भीड़ अब भी घटनास्थल पर जुटी हुई है. स्थिति तनावपूर्ण है. शव के साथ लोग सड़क पर हैं. आक्रोशित लोग भोजपुर के आरक्षी अधीक्षक को बुलाने की मांग कर रहे हैं. मृतक योगेंद्र ततवां स्व. शिव शंकर ततवां का पुत्र है, जो शाहपुर थाना क्षेत्र के रामदतही गांव का रहनेवाला हैं. मृतक योगेंद्र ततवां के चचेरे भाई राजेंद्र ततवां की तीन माह पूर्व गोली मार कर गांव में ही हत्या कर दी गयी थी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >