बिहार : अब फेसबुक व टि्वटर से ऐसे बुक करें एलपीजी सिलिंडर

पटना : अब फेसबुक और ट्विटर के माध्यम से भी एलपीजी गैस सिलिंडर की बुकिंग होगी. कुछ देर के लिए भले ही आपको हैरानी हो, लेकिन यह है सौ फीसदी सच है. दरअसल नयी सुविधा के तहत आप फेसबुक और ट्विटर के जरिये घर बैठे गैस सिलिंडर बुक कर सकेंगे. फिलहाल यह सुविधा इंडियन ऑयल […]

पटना : अब फेसबुक और ट्विटर के माध्यम से भी एलपीजी गैस सिलिंडर की बुकिंग होगी. कुछ देर के लिए भले ही आपको हैरानी हो, लेकिन यह है सौ फीसदी सच है. दरअसल नयी सुविधा के तहत आप फेसबुक और ट्विटर के जरिये घर बैठे गैस सिलिंडर बुक कर सकेंगे.
फिलहाल यह सुविधा इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन (आईओसी) की ओर से शुरू की गयी है. यह जानकारी आईओसी ऑयल के अधिकारिक पेज के माध्यम से सामने आयी है. फेसबुक पर एलपीजी सिलिंडर बुक करने के साथ ही आप तीन बुकिंग हिस्ट्री भी देख सकेंगे. आईओसी की तरफ से शुरू की गयी इस सुविधा का लाभ राज्य के लगभग 30 लाख उपभोक्ताओं को मिलेगा.
कैसे करें बुकिंग
अगर आप भी फेसबुक और ट्विटर के जरिये अपना गैस सिलिंडर बुक कराना चाहते हैं, तो सबसे पहले आप अपना फेसबुक अकाउंट लॉगिन करें. इसके बाद सर्च करके इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन लिमिटेड के अधिकारिक पेज (@indianoilcorplimited) पर जायें. यहां टॉप राइट साइड में आपको बुक नाउ का बटन दिखाई देगा.
इस बटन पर क्लिक करें. अब एक नया वेब पेज खुलेगा जिस पर आपको कंटिन्यू बटन पर क्लिक करना होगा. इसके बाद आपसे एलपीजी आईडी मांगी जायेगी. इसके बाद फिर से बुक नाउ का ऑप्शन मिलेगा. बुकिंग के बाद आपके मोबाइल नंबर पर जानकारी मिल जायेगी. फेसबुक के अलावा आप कंपनी की वेबसाइट और फोन के माध्यम से भी बुकिंग करवा सकते हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >