जिले के स्कूलों में किचेन शेड तैयार करने के लिए खर्च होंगे 11 करोड़ रुपये

जिले के सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाले विद्यार्थियों को मध्याह्न भोजन की बेहतर सुविधा प्रदान करने के लिए स्कूलों में किचेन शेड का निमार्ण किया जायेगा.

संवाददाता, पटना

जिले के सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाले विद्यार्थियों को मध्याह्न भोजन की बेहतर सुविधा प्रदान करने के लिए स्कूलों में किचेन शेड का निमार्ण किया जायेगा. जिन स्कूलों में अब तक किचेन शेड तैयार नहीं हुआ वैसे सभी स्कूलों की सूची प्रखंड स्तर पर तैयार की गयी है. इन स्कूलों में किचेन शेड और मरम्मत के लिए 11 करोड़ रुपये खर्च किये जायेंगे.

जिला शिक्षा पदाधिकारी की ओर से जिले के विभिन्न प्रखंडों के बीइओ को स्कूलों में किचेन और किचेन शेड की स्थिति की रिपोर्ट सौंपने का निर्देश दिया गया है. जिले के कक्षा एक से 8वीं के स्कूलों में किचेन शेड तैयार किया जायेगा. इसके साथ ही किचेन का सामान रखने के लिए सेल्फ और अलमारी की भी खरीदारी की जायेगी. जिन स्कूलों में खुले जगह में खाना बनाया जा रहा है वहां किचेन शेड तैयार किया जायेगा. इसके साथ ही अलग-अलग वर्गों के विद्यार्थियों को प्रतिदिन मध्याह्न भोजन में शामिल होने वाले विद्यार्थियों की रिपोर्ट जिला शिक्षा कार्यालय को भेजना होगा. जिला शिक्षा पदाधिकारी संजय कुमार ने सभी बीइओ को स्कूल से उपरोक्त सूची मांग कर उसका विवरण जिला शिक्षा कार्यालय को भेजने का निर्देश दिया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Amber md

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >