बिहार : ‘सीबीआई को चकमा देना चाहते हैं लालू’ : संजय सिंह

पटना : जदयू के मुख्य प्रवक्ता और विधान पार्षद संजय सिंह ने कहा कि आजकल लालू प्रसाद और उनका पूरा परिवार सीबीआई को चकमा दे रहा है. उन्होंने कहा कि सीबीआई लगातार लालू परिवार को सवाल-जवाब के लिए बुला रही है लेकिन सभी सीबीआई को चकमा देना चाहते हैं. हर बार तारीख लेकर अगली तारीख […]

पटना : जदयू के मुख्य प्रवक्ता और विधान पार्षद संजय सिंह ने कहा कि आजकल लालू प्रसाद और उनका पूरा परिवार सीबीआई को चकमा दे रहा है. उन्होंने कहा कि सीबीआई लगातार लालू परिवार को सवाल-जवाब के लिए बुला रही है लेकिन सभी सीबीआई को चकमा देना चाहते हैं.
हर बार तारीख लेकर अगली तारीख लेने के बहाने ढूंढते हैं. सिंह ने कहा कि लालू प्रसाद की यह नियति रही है जब-जब वह सत्ता में आते तब-तब सिर्फ अपने ही परिवार के बारे में सोचते हैं. जब-जब सत्ता में लालू प्रसाद रहे उन्होंने भ्रष्टाचार को बढ़ावा दिया है.
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की वजह से बिहार को इस बार नुकसान नहीं हुआ, नहीं तो इनके बेटों ने पूरा मन बनाया हुआ था पर उनकी एक नहीं चली. लालू प्रसाद अक्सर पूजा-पाठ करने वालों की आलोचना करते रहे हैं. लेकिन, सबसे ज्यादा लालू प्रसाद ही पूजा-पाठ व जादू-टोना करते हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >