बिहार : भाजपा प्रदेश कार्यसमिति की बैठक छह व सात को

पटना सिटी/पटना : प्रदेश भाजपा कार्यसमिति की बैठक आगामी छह और सात अक्तूबर को पटना सिटी में होगी. इसको लेकर बुधवार को पार्टी के वरिष्ठ नेता और सरकार में पथ निर्माण मंत्री नंदकिशोर यादव ने कहा कि छह व सात अक्तूबर को पटना साहिब में होने वाली प्रदेश कार्यसमिति की बैठक में पीएम नरेंद्र मोदी […]

पटना सिटी/पटना : प्रदेश भाजपा कार्यसमिति की बैठक आगामी छह और सात अक्तूबर को पटना सिटी में होगी. इसको लेकर बुधवार को पार्टी के वरिष्ठ नेता और सरकार में पथ निर्माण मंत्री नंदकिशोर यादव ने कहा कि छह व सात अक्तूबर को पटना साहिब में होने वाली प्रदेश कार्यसमिति की बैठक में पीएम नरेंद्र मोदी के सबका साथ, सबका विकास के मूल मंत्र को सदस्य आत्मसात करेंगे.
इसमेें कार्यकर्ताओं को प्रत्यक्ष रूप से जोड़ने का निर्णय होगा. आयोजन की तैयारी को लेकर प्रेस कांफ्रेंस में उन्होंने कहा कि मूल तौर पर 2019 के चुनाव की रणनीति तैयार करने को लेकर हो रही प्रदेश कार्यसमिति की बैठक में आठ सौ लोग शामिल होंगे.
प्रधानमंत्री की साढ़े तीन वर्ष की कल्याणकारी नीतियों को गांव-गांव तक प्रसारित करने, प्रदेश के बदले राजनीतिक परिदृश्य में कार्यकर्ताओं की बढ़ी जिम्मेदारी पर विचार होगा. प्रदेश कार्यसमिति की बैठक के लिए रामदेव महतो सामुदायिक भवन स्थित शहीद घसीटा राम ऑडिटोरियम को तैयार कर लिया गया है.
छह को इसका उद्घाटन प्रदेश अध्यक्ष नित्यानंद राय करेंगे, जबकि मुख्य अतिथि के तौर पर पार्टी के राष्ट्रीय संगठन महामंत्री सौदान सिंह शामिल होंगे. इसके अलावा केंद्रीय मंत्रिमंडल में शामिल प्रदेश के सात मंत्रियों के साथ प्रदेश के मंत्री, विधायक व सांसद कार्यसमिति में शामिल होंगे. सात को राजनीतिक व आर्थिक प्रस्ताव पर चर्चा होगी. इसमें पांच सौ डेलिगेट के साथ विधानसभा स्तर केविस्तारक, विधायक व पूर्व प्रत्याशी शामिल होंगे. मंत्री ने बताया कि 27 साल पहले पटना साहिब में प्रदेश कार्यसमिति की बैठक 1990 में दीवान बहादुर राधाकृष्ण जलान वद्यिालय परिसर में हुई थी. बैठक में शामिल होने वाले पदाधिकारियों के ठहरने की व्यवस्था बाल लीला गुरुद्वारा, एनआरआई गेस्ट हाउस व साधन धाम समेत अन्य जगहों पर होगी. इसके लिए विभिूतियों के नाम पर सैकड़ों तोरण द्वार बनाये गये हैं.
साथ ही ट्रेन से आने वालों के लिए पटना साहिब स्टेशन पर शिविर लगाया जायेगा. आयोजन को लेकर उप समिति का गठन किया गया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Tags
BJP

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >