बिहार से अमृतसर, दिल्ली और तिरुपति के लिए चलेगी समर स्पेशल ट्रेन, इन रूटों पर होगा परिचालन

Summer Special Train: गर्मी की छुट्टियां शुरू होने से पहले रेलवे की ओर से कई स्पेशल ट्रेनों को चलाने का निर्णय लिया जा रहा है. इस बीच अब अमृतसर, दिल्ली और तिरुपति के लिए भी समर स्पेशल ट्रेन चलाई जाएगी. अलग-अलग रूट पर ये ट्रेनें चलेंगी, जिससे यात्रियों को सहूलियत मिल सकेगी.

Summer Special Train: गर्मी की छुट्टी के समय ट्रेनों में भीड़भाड़ की स्थिति हो जाती है. ऐसी स्थिति में रेलवे की ओर से स्पेशल ट्रेनों को चलाने का फैसला लिया जा रहा है. इसी क्रम में पूर्व मध्य रेलवे की ओर से अमृतसर, दिल्ली और तिरुपति के लिए समर स्पेशल ट्रेन चलाई जाएगी.

इन रूटों पर चलेंगी समर स्पेशल ट्रेनें

जानकारी के मुताबिक, ये ट्रेनें दिल्ली-सीतामढ़ी, सियालदह-दिल्ली, दिल्ली-भागलपुर, भागलपुर-दिल्ली, अमृतसर-जयनगर, जयनगर-अमृतसर, अमृतसर-बरौनी, बरौनी-अमृतसर, मुजफ्फरपुर-योगनगरी-ऋषिकेश, दानापुर-भगत की कोठी और भगत की कोठी-दानापुर सहित अलग-अलग रूटों पर चलेंगी.

किस-किस दिन चलेंगी स्पेशल ट्रेनें?

इसके अलावा तिरुपति और रक्सौल के बीच भी विशेष ट्रेनें चलाई जायेंगी. ये विशेष ट्रेनें अप्रैल से जुलाई 2026 के बीच गुरुवार, शनिवार और रविवार जैसे विशिष्ट दिनों और तारीखों पर चलेंगी. हर रोज ट्रेन के फेरों की संख्या भी निर्धारित कर दी गई है. यात्रियों को यात्रा से पहले ट्रेन के समय और अन्य डिटेल के लिए आधिकारिक वेबसाइट या एनटीईएस ऐप देखने की सलाह दी जाती है, ताकि उन्हें ज्यादा परेशानी ना झेलनी पड़े.

ट्रेनों में संभावित भीड़ को लेकर लिया फैसला

अलग-अलग रूटों पर ट्रेनों के चलने से यात्रियों को सहूलियत मिल सकेगी. इसके साथ ही रेलवे का यह मानना है कि समर स्पेशल ट्रेन के चलने से भीड़ को काफी हद तक कंट्रोल किया जा सकेगा. इसके अलावा यात्रियों को कंफर्म टिकट भी मिल सकेगा.

गर्मी की छुट्टियों के दौरान बिहार से काफी लोग दूसरे राज्यों या फिर कहें तो हिल स्टेशनों पर घूमने के लिए जाते हैं. ऐसी स्थिति में काफी भीड़ की समस्या यात्रियों को झेलनी पड़ती है. आने वाले कुछ दिनों में संभावित भीड़ को देखते हुए रेलवे ने स्पेशल ट्रेन चलाने का फैसला लिया.

Also Read: बिहार के 4 एयरपोर्ट का सर्वे करने के लिए दिल्ली से आएगी टीम, राज्य सरकार ने लिखा लेटर

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Preeti Dayal

डिजिटल जर्नलिज्म में 3 साल का अनुभव. डिजिटल मीडिया से जुड़े टूल्स और टेकनिक को सीखने की लगन है. वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं. बिहार की राजनीति और देश-दुनिया की घटनाओं में रुचि रखती हूं.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >