अशोक चौधरी आज करेंगे अपनी रणनीति का ऐलान

पटना : प्रदेश अध्यक्ष पद से हटाये जाने के बाद अशोक चौधरी ने कहा कि उन्हें पद से हटाये जाने के बारे में आलाकमान के किसी भी निर्णय की जानकारी नहीं है. बुधवार को प्रेस कांफ्रेंस कर चौधरी अपनी आगे की रणनीति का खुलासा करेंगे. माना जा रहा है कि अशोक चौधरी के निशाने पर […]

पटना : प्रदेश अध्यक्ष पद से हटाये जाने के बाद अशोक चौधरी ने कहा कि उन्हें पद से हटाये जाने के बारे में आलाकमान के किसी भी निर्णय की जानकारी नहीं है. बुधवार को प्रेस कांफ्रेंस कर चौधरी अपनी आगे की रणनीति का खुलासा करेंगे. माना जा रहा है कि अशोक चौधरी के निशाने पर कांग्रेस के कुछ बड़े नेता होंगे. महागठबंधन में जदयू के अलग होने के बाद से ही कांग्रेस में भी टूट की आशंका जतायी जा रही है. मालूम हो कि विधानसभा में कांग्रेस के 27 विधायक हैं. विधायक दल में किसी भी टूट के लिए कम से कम 18 विधायकों का समर्थन होना जरूरी है. लेकिन, टूट वाले गुट में इसकी संख्या पूरी नहीं हो पा रही है. इस कारण अब तक यह मामला अटका पड़ा है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >