पाटलिपुत्र के रॉयल इनफील्ड के शो-रूम में चोरी, माैके पर पहुंची पुलिस

पटना : पाटलिपुत्र थाना क्षेत्र स्थित रॉयल इनफील्ड के शो-रूम अंबे मोटर्स एजेंसी में सोमवार की देर रात चोरों ने धावा बोल कर लाखों रुपये के सामान उड़ा ले गये. शो-रूम के मालिक ने मंगलवार की सुबह घटना की जानकारी पाटलिपुत्र थाना को दी. इसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस पता करने में जुटी है […]

पटना : पाटलिपुत्र थाना क्षेत्र स्थित रॉयल इनफील्ड के शो-रूम अंबे मोटर्स एजेंसी में सोमवार की देर रात चोरों ने धावा बोल कर लाखों रुपये के सामान उड़ा ले गये. शो-रूम के मालिक ने मंगलवार की सुबह घटना की जानकारी पाटलिपुत्र थाना को दी. इसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस पता करने में जुटी है कि शो-रूम से क्या-क्या चोरी हुई है. साथ ही पुलिस चोरों का सुराग तलाश रही है. इस संबंध में पाटलिपुत्र थाने के इंस्पेक्टर सह थानाध्यक्ष टीएन तिवारी ने बताया कि मामले की छानबीन की जा रही है. इसके बाद ही पता चल पायेगा कि चोरी के पीछे किसका हाथ है और कितने रुपये की चोरी हुई है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >