पटना यूनिवर्सिटी कैंपस में सुतली बम फेंकने से धमाका

Watch Video: पटना यूनिवर्सिटी कैंपस में सुतली बम से धमाका, डबल डेकर पुल से फेंका गया बम; FSL जांच शुरू

पटना विश्वविद्यालय परिसर में शिक्षक दिवस के दिन बम फेंके जाने से अफरातफरी मच गई। डबल डेकर पुल के ऊपर से फेंके गए सुतली बम की आवाज से छात्र सहम गए। फिलहाल मामले की जांच जारी है।

Patna University Bomb Blast : शिक्षक दिवस के मौके पर जहां पूरे देश में शिक्षकों के सम्मान का कार्यक्रम चल रहा था, वहीं पटना विश्वविद्यालय परिसर में सुतली बम फेंके जाने से अफरातफरी मच गई. बताया जा रहा है कि अशोक राजपथ स्थित डबल डेकर पुल के ऊपर से किसी शरारती तत्व ने पटना विश्वविद्यालय के भूगोल और मनोविज्ञान विभाग के बीच स्थित कैंपस में सुतली बम फेंका. तेज आवाज और धुएं के साथ हुए विस्फोट से कुछ देर के लिए परिसर में हड़कंप मच गया.

डबल डेकर पुल से कैंपस में फेंका गया बम

घटना की सूचना मिलते ही पीरबहोर थाने की पुलिस मौके पर पहुंची. पुलिस अधिकारियों ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और आसपास की स्थिति की जानकारी ली. प्रारंभिक जानकारी के अनुसार बम डबल डेकर पुल के ऊपर से विश्वविद्यालय परिसर में फेंका गया था. घटना में फिलहाल किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है.

FSL टीम ने घटनास्थल से जुटाए साक्ष्य

पुलिस ने मामले की जांच के लिए FSL टीम को मौके पर बुलाया. फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल को घेरकर जांच शुरू की और विस्फोट से जुड़े साक्ष्य जुटाए. पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि बम किसने फेंका और घटना के पीछे उसकी क्या मंशा थी.

CCTV फुटेज से बम फेंकने वाले की तलाश

घटना के बाद आसपास लगे CCTV कैमरों के फुटेज खंगाले जा रहे हैं. पुलिस फुटेज के जरिए डबल डेकर पुल के आसपास की गतिविधियों की जांच कर रही है, ताकि बम फेंकने वाले व्यक्ति की पहचान की जा सके. पुलिस यह भी जांच कर रही है कि घटना किसी आपसी रंजिश से जुड़ी है या इसके पीछे कोई दूसरा कारण है.

छात्रों के बीच विवाद की बात सामने नहीं आई

पीरबहोर थाने के एसएचओ राजकुमार सिंह ने बताया कि सूचना मिली थी कि करीब 12:08 से 12:10 बजे के बीच पटना विश्वविद्यालय के भूगोल और मनोविज्ञान विभाग के बीच कैंपस में किसी शरारती तत्व ने डबल डेकर पुल के ऊपर से सुतली वाला बम फेंका. विस्फोट के बाद पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और आवश्यक कार्रवाई शुरू की गई. उन्होंने बताया कि FSL टीम को बुलाया गया है और CCTV फुटेज का अवलोकन किया जा रहा है. फिलहाल छात्रों के बीच किसी विवाद की बात सामने नहीं आई है और मामले की जांच जारी है.

पटना यूनिवर्सिटी में पहले भी हो चुकी हैं ऐसी घटनाएं

पटना विश्वविद्यालय परिसर में बम धमाके की घटनाएं पहले भी सामने आती रही हैं. विश्वविद्यालय चुनाव और अन्य मौकों पर भी परिसर में इस तरह के विस्फोट की घटनाओं को लेकर सवाल उठते रहे हैं. ऐसे में ताजा घटना ने एक बार फिर विश्वविद्यालय की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं. पुलिस अब उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई में जुटी है.

Also Read : Watch Video: वित्त रहित शिक्षकों के वेतन पर सीएम सम्राट चौधरी का ऐलान, सितंबर में मदरसा-संस्कृत शिक्षकों को भी मिलेगा वेतन

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By विवेक सिंह

विवेक सिंह की डिजिटल मीडिया और जनसरोकारों से जुड़े विषयों में विशेष रुचि रही है. वे बिहार के मिथिला क्षेत्र के निवासी हैं और पत्रकारिता के क्षेत्र में 2 वर्षों से सक्रिय रूप से योगदान दे रहे हैं.

उन्होंने मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (MJMC) की पढ़ाई की है. शिक्षा के दौरान उन्होंने रिपोर्टिंग, समाचार लेखन, डिजिटल मीडिया, जनसंचार, फोटो जर्नलिज्म, मोबाइल जर्नलिज्म (MOJO) और मीडिया रिसर्च की गहन समझ विकसित की है. अध्ययन के दौरान उन्होंने इंटर्नशिप भी की, जहां उन्हें न्यूजरूम की कार्यप्रणाली, टीवी समाचार निर्माण, स्क्रिप्ट लेखन, विजुअल चयन, फील्ड रिपोर्टिग और प्रसारण प्रक्रिया को नजदीक से समझने का व्यावहारिक अनुभव प्राप्त हुआ.

पत्रकारिता के क्षेत्र में उन्होंने मीडिया प्लेटफॉर्म के माध्यम से ग्राउंड रिपोर्टिंग, जनमत संग्रह (Public Opinion), सामाजिक मुद्दों की कवरेज और स्थानीय समाचारों के संकलन का व्यापक अनुभव प्राप्त किया. उन्होंने विभिन्न सामाजिक, राजनीतिक और जनहित से जुड़े विषयों पर जमीनी स्तर से रिपोर्टिंग करते हुए आम लोगों की आवाज को प्रमुखता से सामने लाने का कार्य किया है.

इसके साथ ही वे NGO से जुड़कर सामाजिक कार्यों में भी सक्रिय भूमिका निभाते हैं. स्वास्थ्य, महिला सशक्तिकरण, शिक्षा, सामाजिक जागरूकता, युवा सशक्तिकरण, धार्मिक और जनकल्याण से जुड़े अभियानों में उनकी विशेष भागीदारी रही है. समाज के विभिन्न वर्गों के बीच जागरूकता फैलाने और सकारात्मक बदलाव लाने के प्रयासों में वे निरंतर योगदान देते रहे हैं.

वर्तमान में विवेक सिंह राजनीति, प्रशासन, शिक्षा, रोजगार, खेल, अपराध, रियल-टाइम समाचारों, सामाजिक सरोकारों और समसामयिक विषयों से जुड़ी खबरों पर लेखन करते हैं. डिजिटल पत्रकारिता के साथ-साथ उन्हें SEO (Search Engine Optimization), कंटेंट प्लानिंग और ट्रेंड-आधारित समाचार लेखन की अच्छी समझ है. ब्रेकिंग न्यूज की पहचान, त्वरित कवरेज और कम समय में तथ्यपरक समाचार तैयार करना उनकी प्रमुख कार्यक्षमताओं में शामिल है.

विवेक सिंह किसी भी समाचार को प्रकाशित करने से पहले तथ्यों की जांच और सत्यापन को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हैं. वे विश्वसनीय स्रोतों से जानकारी की पुष्टि करने के बाद ही समाचार प्रकाशित करते हैं, जिससे उनकी रिपोर्टिंग और लेखन में सटीकता तथा विश्वसनीयता बनी रहती है. तथ्यपरक, निष्पक्ष और भरोसेमंद पत्रकारिता में विश्वास रखने वाले विवेक सिंह पाठकों तक गुणवत्तापूर्ण और विश्वसनीय जानकारी पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >