क्लासरूम में गुरुजी ने 8वीं की छात्रा को बोला 'आई लव यू', परिजनों ने उतार दी इश्कबाजी की भूत

पटना के प्राइवेट स्कूल में एक शिक्षक ने छात्रा के साथ कई दिनों तक अश्लील हरकतें की. आरोप है कि टीचर छात्रा से मोबाइल नंबर मांग रहा था और रात में बात करने के लिए कह रहा था. शिक्षक कि करतूतों से तंग आकर छात्रा ने इस बात की जानकारी अपने परिजनों को दी. जिसके बाद परिजनों ने....

पटना से एक शर्मशार करने वाली खबर सामने आ रही है. दरअसल, यहां निजी स्कूल का एक शिक्षक को छात्रा से इश्क हो गया. इसके बाद टीचर छात्रा के साथ अश्लील हरकत करने का प्रयास करता था, जब छात्रा ने इसकी जानकारी परिजनों को दी तो उन्होंने स्थानीय लोगों के साथ मिलकर आरोपी शिक्षक की जमकर पिटाई की और उसे पुलिस के हवाले कर दिया.

आरोपी शिक्षक को पुलिस ने दबोचा

मामला राजधानी पटना के खाजेकला थाना क्षेत्र के दीवान मोहल्ला में स्थित एक प्राइवेट स्कूल सेंट स्टीफन की है. यहां एक शिक्षक सैयद वकार अहमद स्कूल की एक छात्रा के साथ कई दिनों से लगातार अश्लील हरकत कर रहा था. आरोप है कि वो छात्रा से मोबाइल नंबर भी मांग रहा था और रात में बातें करने को लिए कह रहा था. शिक्षक पर छात्रा को गलत तरीके से टच करने का भी आरोप है.

छात्रा ने परिजनों को दी जानकारी

शिक्षक की करतूतों परेशान होकर छात्रा ने परिजनों को पूरी घटना की जानकारी दी. इसके बाद शनिवार को छात्रा के परिजन और स्थानीय लोगों ने स्कूल पहुंचकर शिक्षक की जमकर पिटाई कर दी और आरोपी को पुलिस के हवाले कर दिया. इसके साथ ही छात्रा के परिजन ने खाजेकला पुलिस स्टेशन में लिखित शिकायत भी दी है, जिसके बाद पुलिस कानूनी कार्रवाई कर जेल भेजने की तैयारी में जुट गई है.

क्लास रूम में करता था इश्क का इजहार

छात्रा का आरोप है कि शिक्षक ने एक बार नहीं बल्कि कई दफे ही क्लास रूम में इश्क का इजहार करते हुए आई लव यू कहा. इसके अलावे गलत तरीके से छूने की भी कोशिश करते रहे. जब पीड़िता ने शिक्षक की करतूतों को इग्नोर करना चाहा तो उसने लड़की के नोट बुक में अपना मोबाइल नंबर दे दिया. पीड़िता ने पूरी घटना से अपने परिजनों को अवगत कराया. इधर, मामला संज्ञान में आने के बाद आरोपी शिक्षक को पुलिस ने हवालात के पीछे भेज दिया है. फिलहाल पुलिस मामले की छानबीन कर रही है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >