पटना-सासाराम फोरलेन में जमीन अधिग्रहण के लिए रुपये मंजूर, जानिए कब से शुरू होगा निर्माण

Patna Sasaram Four Lane: पटना-सासाराम फोरलेन का निर्माण होने वाला है. इसके लिए 149.76 करोड़ मंजूर किए गए हैं. जमीन अधिग्रहण को लेकर एनएचएआई की ओर से रुपये स्वीकृत किए गए हैं. इस फोरलेन का निर्माण होने के बाद पटना और सासाराम के बीच की दूरी मात्र 2 घंटे की रह जाएगी.

Patna Sasaram Four Lane: बिहार में इन दिनों कई सारे रोड प्रोजेक्ट्स पर काम किए जा रहे हैं. ऐसे में जल्द ही पटना-सासाराम फोरलेन का निर्माण भी किया जाना है. सड़क के निर्माण के लिए पटना जिले में जमीन अधिग्रहण करने को लेकर एनएचएआई ने मुआवजा भुगतान के लिए 149.76 करोड़ स्वीकृत किए हैं.

पटना जिले में कितनी जमीन का होगा अधिग्रहण?

जानकारी के मुताबिक, पटना जिले में नौबतपुर और बिहटा अंचल में 21 मौजों में 176.16 एकड़ जमीन अधिग्रहण होना है. इसके लिए दोनों अंचलों में कैंप लगा कर मिशन मोड में जमीन के कागजातों को दुरुस्त किया जा रहा है. नौबतपुर और बिहटा के सीओ की ओर से अर्जित जमीन के मालिकों की जमीन से संबंधित डॉक्यूमेंट, जमाबंदी को अपडेट करने और मालिकों से आवेदन पत्र प्राप्त करने के लिए इलाके में प्रचार-प्रसार किया जा रहा है.

पटना और सासाराम के बीच की दूरी सिर्फ 2 घंटे की

भारतमाला परियोजना के अंतर्गत पटना-सासाराम फोरलेन का निर्माण किया जाना है. बताया जा रहा है कि फोरलेन निर्माण के लिए 80 प्रतिशत जमीन अधिग्रहण होने के बाद ही सड़क निर्माण का काम शुरू होना है. इस फोरलेन के बन जाने से लोग सिर्फ दो घंटे में ही पटना से सासाराम आना-जाना कर सकेंगे. साथ ही जाम की झंझट से भी लोगों को छुटकारा मिल सकेगा.

फोरलेन बनने से इन जिलों को होगा फायदा

पटना-सासाराम फोरलेन के बनने से तीन जिलों को खासकर फायदा मिल सकेगा. इन तीन जिलों में पटना, आरा और सासाराम शामिल है. इसके साथ ही पटना से भोजपुर, अरवल और रोहतास के रास्ते बनारस जाना बेहद आसान हो सकेगा. बताया जा रहा है कि निर्माण कार्य दो फेज में पूरा किए जाने की प्लानिंग है. इन जिलों के बीच कनेक्टिविटी बढ़ सकेगी. समय में बचत के साथ-साथ रोजगार को भी बढ़ावा मिल सकेगा.

Also Read: दरभंगा एयरपोर्ट बनेगा इंटरनेशनल, ऐविएशन हब के रूप में डेवलप होगा बिहार, जानिए CM सम्राट का मेगा प्लान

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Preeti dayal

डिजिटल जर्नलिज्म में 3 साल का अनुभव. डिजिटल मीडिया से जुड़े टूल्स और टेकनिक को सीखने की लगन है. वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं. बिहार की राजनीति और देश-दुनिया की घटनाओं में रुचि रखती हूं.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >