मोकामा में मिट्टी की ढेर से टकराई बीडीओ की कार, पति-पत्नी और दो बच्चे घायल…इलाज जारी

Patna Road Accident: मोकामा थाना अंतर्गत फोरलेन पर मिट्टी की ढेर से टकराकर बेगूसराय के डंडारी बीडीओ की कार समेत पांच वाहन क्षतिग्रस्त हो गए. यह हादसा शनिवार की रात करीब नौ बजे हुआ. क्षतिग्रस्त अन्य वाहनों में एक पिकअप और तीन बाइक भी शामिल है.

Patna Road Accident: मोकामा थाना अंतर्गत फोरलेन पर मिट्टी की ढेर से टकराकर बेगूसराय के डंडारी बीडीओ की कार समेत पांच वाहन क्षतिग्रस्त हो गए. यह हादसा शनिवार की रात करीब नौ बजे हुआ. क्षतिग्रस्त अन्य वाहनों में एक पिकअप और तीन बाइक भी शामिल है.

इस हादसे में बीडीओ प्रशांत कुमार, पत्नी नेहा कुमारी, उसके दो बच्चे, पिकअप का चालक, बाइक सवार तीन युवक घायल हो गए. फोरलेन का डिवाइडर भरने के लिए शनिवार की शाम मिट्टी का ढेर गिराया गया था.

चाय दुकानदार ने कार का शीशा तोड़ बीडीओ को निकाला बाहर

लखीसराय के बड़हिया निवासी बीडीओ अपनी बीबी और बच्चों के साथ पटना से बेगूसराय जा रहे थे. इस बीच मोकामा जीरो माइल ओवरब्रिज के पास बीच सड़क पर मिट्टी के ढेर से टकरा कर कार अनियंत्रित हो गई. वहीं सड़क किनारे बैरिकेडिंग से टकरा कर कार पलट गई. मौके पर मौजूद चाय दुकानदार ने कार का शीशा तोड़ कर बीडीओ और उनके परिवार को बाहर निकाला. 

ये भी पढ़ें: नवादा में तेज रफ्तार से आ रही बाइक ने खड़ी ट्रक में मारी जोरदार टक्कर, मौके पर हीं युवक की मौत

पांच वाहनों के क्षतिग्रस्त होने के बाद लगाया गया बैरीकेडिंग

इस बीच स्थानीय पुलिस भी मौके पर पहुंच गयी. घायलों को स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया. पुलिस ने बताया कि इससे पहले एक-एक कर तीन बाइक सवार मिट्टी के ढेर से टकराकर घायल हो गए. पटना से बेगूसराय जा रही पिकअप भी पलट गई. पांच वाहनों के क्षतिग्रस्त होने के बाद पुलिस ने एक लेन को बैरिकेडिंग कर जाम कर दिया. वहीं दूसरे लेन से होकर वाहनों का आवागमन शुरू कराया.

आज आपके शहर में कैसा रहेगा मौसम का मिजाज, वीडियो के माध्यम से जानें अपडेट

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

अभिनंदन पांडेय पिछले दो वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की और दैनिक जागरण, भोपाल में काम किया. वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के हिस्सा हैं. राजनीति, खेल और किस्से-कहानियों में उनकी खास रुचि है. आसान भाषा में खबरों को लोगों तक पहुंचाना और ट्रेंडिंग मुद्दों को समझना उन्हें पसंद है. अभिनंदन ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से की. पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को सही तरीके से लोगों तक पहुंचाने की सोच ने उन्हें इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने भोपाल में बॉलीवुड के कई बड़े कलाकारों और चर्चित हस्तियों के इंटरव्यू किए. यह अनुभव उनके करियर के लिए काफी अहम रहा. इसके बाद उन्होंने प्रभात खबर डिजिटल में इंटर्नशिप की, जहां उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की वास्तविक दुनिया को करीब से समझा. बहुत कम समय में उन्होंने रियल टाइम न्यूज लिखना शुरू कर दिया. इस दौरान उन्होंने सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता भी बेहद जरूरी होती है. फिलहाल वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ काम कर रहे हैं. बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान उन्होंने कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में कवर किया, ग्राउंड रिपोर्टिंग की और वीडियो कंटेंट भी तैयार किए. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और भरोसेमंद खबर पहुंचे. पत्रकारिता में उनका लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और एक विश्वसनीय पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >