Patna: सितंबर मध्य तक तैयार हो जाएगा समाहरणालय भवन, एक छत के नीचे होंगे सभी कार्यालय

Patna News: एक छत के नीचे जिला प्रशासन के सभी कार्यालय होंगे. 10.74 एकड़ में बन रहे मुख्य भवन से 39 विभाग संचालित किए जाएंगे. सितंबर मध्य तक यह भवन तैयार हो जाएगा. समाहरणालय भवन बेसमेंट एवं भूतल के अलावा पांच फ्लोर का तैयार हो रहा है.

Patna News: एक छत के नीचे जिला प्रशासन के सभी कार्यालय होंगे. 10.74 एकड़ में बन रहे मुख्य भवन से 39 विभाग संचालित किए जाएंगे. सितंबर मध्य तक यह भवन तैयार हो जाएगा. इसकी डिज़ाइन विद्यमान एवं आधुनिक वास्तुशैली का सरलीकृत मेल है. समाहरणालय भवन बेसमेंट एवं भूतल के अलावा पांच फ्लोर का तैयार हो रहा है.

इस परिसर में केंद्रीय समाहरणालय भवन के अतिरिक्त दो और ब्लाक एसडीओ एवं डीडीसी ब्लाक तथा डिस्ट्रिक्ट बोर्ड आफिस एवं बहुउपयोगी (मल्टी-यूटिलिटी) भवन ब्लाक रहेगा. एसडीओ एवं डीडीसी ब्लाक में बेसमेंट एवं भूतल के अलावा चार फ्लोर रहेगा.

यह जानकारी भवन निर्माण विभाग के सचिव सह पटना प्रमंडल के आयुक्त कुमार रवि समाहरणालय के नए भवन के निर्माण कार्य में प्रगति की समीक्षा के दौरान दी तथा अद्यतन स्थिति का जायजा लिया. बैठक का आयोजन भवन निर्माण विभाग के सभाकक्ष में किया गया था. जिलाधिकारी डा. चंद्रशेखर सिंह ने आयुक्त के संज्ञान में निर्माण कार्यों में प्रगति के बारे में विभिन्न तथ्यों को लाया.

ये भी पढ़ें: रेलवे चला रहा स्पेशल ट्रेन, बिहार के इन स्टेशनों से उज्जैन जाकर महाकालेश्वर का करें दर्शन…

आयुक्त ने एक-एक कर निर्माण कार्य की ली समीक्षा

कुमार रवि ने फ्लोरवाईज एवं ब्लाकवाइज़ टाईमलाइन के अनुसार प्रगति, प्रवेश-निकास कन्ट्रोल, आपातकालीन स्थिति में व्यवस्थित निकासी की सुविधा, अन्य सुरक्षात्मक एवं आपातकालीन व्यवस्था, अग्नि सुरक्षा, पीएएस एवं इंटरकाम की व्यवस्था, शौचालय, वेंटिलेशन, प्रकाश, कामन एरिया सहित सभी बिंदुओं पर एक-एक कर समीक्षा की.

उन्होंने कहा कि नए समाहरणालय भवन का निर्माण कार्य 18 मई 2022 को प्रारंभ किया गया था. जिलेवासियों को सितंबर मध्य तक यह भवन सौगात के रूप में मिलेगा. निर्माण कार्य में भौतिक प्रगति काफी अच्छी है. काम तेज़ी से चल रहा है.

ये मिलेंगी सुविधाएं (Facilities in News Collectorate Building Patna)

समाहरणालय भवन परिसर में लगभग 205 ओपेन पार्किंग एवं लगभग 240 बेसमेंट पार्किंग की सुविधा रहेगी. यह परिसर 200 से 225 की संख्या में सीसीटीवी से लैस होगा. 200 लोगों के बैठने के लिए एक कॉन्फ्रेन्स रूम, 80 लोगों के लिए दूसरा कॉन्फ्रेन्स रूम तथा 40 लोगों के लिए एक अन्य कॉन्फ्रेन्स रूम रहेगा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

अभिनंदन पांडेय पिछले दो वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की और दैनिक जागरण, भोपाल में काम किया. वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के हिस्सा हैं. राजनीति, खेल और किस्से-कहानियों में उनकी खास रुचि है. आसान भाषा में खबरों को लोगों तक पहुंचाना और ट्रेंडिंग मुद्दों को समझना उन्हें पसंद है. अभिनंदन ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से की. पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को सही तरीके से लोगों तक पहुंचाने की सोच ने उन्हें इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने भोपाल में बॉलीवुड के कई बड़े कलाकारों और चर्चित हस्तियों के इंटरव्यू किए. यह अनुभव उनके करियर के लिए काफी अहम रहा. इसके बाद उन्होंने प्रभात खबर डिजिटल में इंटर्नशिप की, जहां उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की वास्तविक दुनिया को करीब से समझा. बहुत कम समय में उन्होंने रियल टाइम न्यूज लिखना शुरू कर दिया. इस दौरान उन्होंने सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता भी बेहद जरूरी होती है. फिलहाल वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ काम कर रहे हैं. बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान उन्होंने कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में कवर किया, ग्राउंड रिपोर्टिंग की और वीडियो कंटेंट भी तैयार किए. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और भरोसेमंद खबर पहुंचे. पत्रकारिता में उनका लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और एक विश्वसनीय पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >