One Nation One Election: वन नेशन वन इलेक्शन के खिलाफ राजद ने शुरू किया पोस्टर वार, केंद्र सरकार को घेरा

One Nation One Election: वन नेशन वन इलेक्शन के खिलाफ राजद ने पोस्टर वार शुरू किया है. पोस्टर के जरिए राजद ने केंद्र सरकार को घेरने की कोशिश की है. पटना की सड़कों पर आरजेडी की तरफ से पोस्टर लगाए गए हैं. आइए, जानते हैं राजद ने क्या कहा है?

One Nation One Election: केंद्र सरकार की पहल ‘वन नेशन वन इलेक्शन’ के खिलाफ राजद ने शनिवार को पोस्टर वार शुरू किया. आरजेडी की तरफ से राजधानी पटना की सड़कों पर पोस्टर लगाकर ‘वन नेशन वन इलेक्शन’ पर सवाल खड़े किए गए. साथ ही राजद ने पोस्टर के माध्यम से देश में ‘वन नेशन वन इलेक्शन’ से कहीं ज्यादा जनहित के जरूरी मुद्दों पर ध्यान केन्द्रित करने की अपील भी की. बता दें, केंद्र सरकार ने ‘वन नेशन वन इलेक्शन’ को लेकर मंत्रिमंडल से मंजूरी प्रदान कर दी है. अब इस बिल को लोकसभा और राज्यसभा से पास कराया जाएगा. लेकिन, अभी से ही इसको लेकर बिहार में सियासी संग्राम शुरू हो गया है. राजद ने कई मुद्दों को उठाते हुए ‘वन नेशन वन इलेक्शन’ की पहल पर केंद्र सरकार को घेरा है. 

राजद ने केंद्र सरकार से किए कई सवाल

राजद के द्वारा पटना की सड़कों पर लगाए गये पोस्टरों में केंद्र सरकार से कई सवाल किए गए हैं. जैसे- एक साथ शिक्षा, रोजगार और स्वास्थ्य को लेकर सवाल किए गए हैं. राजद ने पूछा है- वन नेशन वन एजुकेशन क्यों नहीं? हमारे देश में कोई युवा बेरोजगार नहीं रहे यह नियम क्यों नहीं? वन नेशन वन इलेक्शन तो पब्लिक सुविधा एक क्यों नहीं? वन नेशन वन ट्रीटमेन्ट (स्वास्थ्य सेवा) क्यों नहीं?  

ALSO READ: Bihar Teacher News: नियुक्ति पत्र देने से पहले शिक्षा विभाग करेगा मूल प्रमाण पत्र की जांच, आदेश जारी

क्या है वन नेशन वन इलेक्शन का उद्देश्य?

बता दें, वन नेशन वन इलेक्शन का मुख्य उद्देश्य देश में सभी प्रकार के चुनावों को एक साथ एक ही बार में संपन्न कराना है. इसके लिए केंद्र सरकार ने पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद की अध्यक्षता में एक कमिटी भी गठित की थी. वन नेशन वन इलेक्शन के तहत देश में लोकसभा चुनाव और सभी राज्यों के विधानसभा चुनावों को एक साथ कराने की योजना है. वहीं दूसरे चरण में पंचायत से निकाय और नगर निगम स्तर के सभी चुनाव होंगे.

ALSO READ: Bihar Farmers News: किसानों के लिए बड़ी खुशखबरी! बिहार में डीएपी की टेंशन हुई दूर

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Aniket kumar

अनिकेत कुमार प्रभात खबर के साथ पिछले दो वर्षों से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. वे मुजफ्फरपुर समेत उत्तर बिहार के आठ प्रमुख जिलों—मुजफ्फरपुर, दरभंगा, सीतामढ़ी, समस्तीपुर, मधुबनी, शिवहर, बेतिया और मोतिहारी—की डिजिटल टीम को लीड करते हैं. पत्रकारिता में उन्हें करीब पांच वर्षों का अनुभव है.

डिजिटल पत्रकारिता के विभिन्न आयामों की समझ रखने वाले अनिकेत वर्तमान में हाइपरलोकल पत्रकारिता पर विशेष रूप से काम कर रहे हैं. हाइपरलोकल, क्राइम और राजनीति से जुड़ी खबरों में उनकी खास रुचि है. इससे पहले वे बिहार और उत्तर प्रदेश की राजनीतिक खबरों पर भी काम कर चुके हैं. खबरों के साथ-साथ वीडियो इंटरव्यू, वीडियो रिपोर्ट और सोशल मीडिया रील्स बनाने का अनुभव भी रखते हैं. YouTube और Instagram के कंटेंट एल्गोरिद्म और डिजिटल ऑडियंस की पसंद को समझते हुए वे खबरों को अलग-अलग डिजिटल फॉर्मेट में प्रस्तुत करने पर भी काम करते हैं.

अपने पत्रकारिता करियर में उन्होंने उत्तर प्रदेश विधानसभा उपचुनाव और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 को जमीनी स्तर पर कवर किया है. प्रभात खबर के साथ बिहार विधानसभा चुनाव कवरेज के दौरान उन्होंने करीब 50 विधानसभा क्षेत्रों का दौरा किया, जहां मतदाताओं से सीधे संवाद किया और प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में चौपाल कार्यक्रम किए. नेताओं से सीधे सवाल पूछने के साथ उन्होंने जनता के बीच जाकर कई जमीनी मुद्दों को वीडियो रिपोर्ट के जरिए सामने रखा. चुनाव के दौरान अलग-अलग विधानसभा क्षेत्रों में समय बिताने और लोगों के बीच रहकर रिपोर्टिंग करने के अनुभव उन्हें डेस्क पर खबरों को बेहतर संदर्भ के साथ समझने और प्रस्तुत करने में मदद करते हैं.

प्रभात खबर से पहले वे राजस्थान पत्रिका और न्यूजट्रैक जैसे मीडिया संस्थानों के साथ काम कर चुके हैं. उन्होंने शुरुआती शिक्षा मुजफ्फरपुर में अंग्रेजी माध्यम से प्राप्त की और इसके बाद इलाहाबाद विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई की.

बदलते मीडिया परिदृश्य और AI के दौर की पत्रकारिता को समझने में भी उनकी लगातार रुचि है. वे नए AI टूल्स और तकनीकों को सीखते हैं और उन्हें पत्रकारिता के काम में उपयोग करने के तरीकों पर लगातार प्रयोग करते रहते हैं. खाली समय में साहित्यिक किताबें पढ़ना और वीडियो बनाना उन्हें पसंद है. उनके लिए पत्रकारिता एक लगातार सीखने और बेहतर करने की प्रक्रिया है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >