भारत-नेपाल सीमा पर 11 ड्रोन कैमरों के साथ एक गिरफ्तार, पुलिस कर रही पूछताछ

भारत-नेपाल सीमा पर एसएसबी ने 11 ड्रोन कैमरे के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया है. हरलाखी प्रखंड के बॉर्डर पर तैनात गंगौर 48वीं बटालियन के जवानों ने बुधवार को चार चक्का वाहन को तलाशी के लिए रोका.

बासोपट्टी (मधुबनी). भारत-नेपाल सीमा पर एसएसबी ने 11 ड्रोन कैमरे के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया है. हरलाखी प्रखंड के बॉर्डर पर तैनात गंगौर 48वीं बटालियन के जवानों ने बुधवार को चार चक्का वाहन को तलाशी के लिए रोका.

तलाशी में वाहन से 11 ड्रोन कैमरे मिले. गिरफ्तार विनय कुमार हरलाखी थाने के पिपरौंन गांव का रहनेवाला है. उसने पूछताछ के दौरान कई जानकारियां दी हैं.

जब्त ड्रोन कैमरे व चार चक्का वाहन के साथ धंधेबाज को एसएसबी ने हरलाखी पुलिस के हवाले कर दिया है. एसएसबी के कमांडेंट शंकर सिंह ने बताया कि गंगौर कैंप के जवानों ने गिरफ्तार आरोपित से पूछताछ की.

आरोपित ने दिधिया से गाड़ी में 11 ड्रोन कैमरे लेकर साहरघाट पहुंचाने की जानकारी दी है. उसने दो अन्य का नाम भी बताया है. आरोपित ने छह सौ रुपये में साहरघाट में यह ड्रोन पहुंचाने की बात कही है.

Posted by Ashish Jha

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >