बिहार में अगले 3 घंटे भारी, पटना समेत 9 जिलों में बिगड़ेगा मौसम, तेज बारिश और आंधी का अलर्ट जारी

बिहार के 9 जिलों में मौसम को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है. पटना, मुजफ्फरपुर, बेगूसराय, भोजपुर, नालंदा, समस्तीपुर, सारण, सीवान और वैशाली में अगले 2 से 3 घंटे बारिश, बिजली चमकने और तेज हवा की संभावना है. हवा की रफ्तार 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच सकती है.

Nowcast Weather: बिहार के 9 जिलों में मौसम को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है. भारत मौसम विज्ञान विभाग के पटना केंद्र के अनुसार बेगूसराय, भोजपुर, मुजफ्फरपुर, नालंदा, पटना, समस्तीपुर, सारण, सीवान और वैशाली जिले के कुछ हिस्सों में अगले 2 से 3 घंटे के दौरान मौसम खराब रहने की संभावना है. इन इलाकों में मध्यम दर्जे की मेघ गर्जन, बिजली चमकने और बारिश के साथ तेज हवा चल सकती है.

मौसम विभाग की चेतावनी


अगले दो दिन कैसा रहेगा मौसम का हाल

उत्तर बिहार में अगले दो दिनों तक मौसम का मिजाज बदला रह सकता है. आसमान में बादल छाए रहने के साथ कई जगहों पर हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है. बारिश के दौरान कुछ इलाकों में गरज और बिजली चमकने की भी स्थिति बन सकती है. 27 और 28 अगस्त को गोपालगंज, सीवान, वैशाली और पश्चिमी चंपारण के कुछ हिस्सों में भारी बारिश हो सकती है. इन इलाकों में गरज-चमक के साथ बारिश की संभावना को देखते हुए लोगों को सावधानी बरतने की सलाह दी गई है.

बिहार की ताजा खबरों के लिए क्लिक करें

15 किलोमीटर प्रति घंटे तक चलेगी हवा

इस दौरान उत्तर बिहार में पूर्व दिशा से हवा चलने की संभावना है. हवा की रफ्तार करीब 5 से 15 किलोमीटर प्रति घंटे रह सकती है. बारिश के साथ हवा चलने से कई इलाकों में मौसम सुहाना भी हो सकता है.

बारिश और नमी बढ़ने से धान की फसल में कीड़े लगने का खतरा बढ़ सकता है. कृषि वैज्ञानिकों ने किसानों को खेतों में तना छेदक और पत्ती लपेटा कीट पर नजर रखने की सलाह दी है. अगर फसल में इन कीटों का असर दिखाई दे तो दोपहर के बाद बताई गई दवा का छिड़काव करने को कहा गया है.

इसे भी पढ़ें: नेपाल से आ रहा है पानी का सैलाब, पश्चिमी चंपारण से वैशाली तक चेतावनी, गंडक में 3 मीटर ऊंची लहरों की आशंका


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By परितोष शाही

परितोष शाही डिजिटल माध्यम में पिछले 3 सालों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की. अभी प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम में काम कर रहे हैं. देश और राज्य की राजनीति, सिनेमा और खेल (क्रिकेट) में रुचि रखते हैं.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >