बिहार में मौसम का यू-टर्न, इन 18 जिलों में अगले 2 से 3 घंटे में भारी बारिश के साथ तेज हवा चलने की चेतावनी

Nowcast Bihar: बिहार में मौसम का मिजाज अचानक बदलने वाला है. मौसम विभाग की ओर से 18 जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है. इन जिलों में अगले दो से तीन घंटे में बारिश और बिजली गिरने की संभावना जताई गई है. साथ ही तेज हवा चलने की भी चेतावनी जारी की गई है.

Nowcast Bihar: बिहार में मौसम यू-टर्न लेने वाला है. चिलचिलाती धूप और तपती गर्मी से लोगों को राहत मिलने वाली है. मौसम विभाग ने 18 जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी कर दिया है. इन जिलों में गयाजी, जहानाबाद, नवादा, नालंदा, पश्चिमी चंपारण, अरवल, औरंगाबाद, बांका, बेगूसराय, भागलपुर, भोजपुर, बक्सर, जमुई, खगड़िया, लखीसराय, मुंगेर, पटना और रोहतास शामिल है.

तेज हवा के साथ बारिश का अलर्ट

मौसम विभाग की ओर से इन जिलों में अगले 2 से 3 घंटे में मौसम में बदलाव की संभावना जताई जा रही है. कुछ हिस्सों में तेज बारिश के साथ बादल गरजने और बिजली गिरने की संभावना है. साथ ही 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलने का पूर्वानुमान जारी किया गया है. मौसम पूर्वानुमान को देखते हुए लोगों से सावधान रहने की अपील की गई है.

10 जून तक के लिए जारी किया गया था पूर्वानुमान

इससे पहले मौसम विभाग ने बिहार के अधिकतर भागों में 10 जून तक धीरे-धीरे दिन के तापमान में बढ़ोतरी की संभावना जताई गई थी. पटना, भभुआ, बक्सर, गयाजी, डेहरी, शेखपुरा, भागलपुर, पूर्णिया, सुपौल, मधेपुरा, फारबिसगंज, बांका सहित अन्य जिलों में सामान्य से तीन-चार डिग्री तक बढ़ोतरी होने का पूर्वानुमान है. मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक, बिहार में गर्मी बढ़ने के बाद भी अभी मानसून समय पर पहुंचने की उम्मीद जताई जा रही थी.

कहीं हीट वेव तो कहीं बारिश की चेतावनी

मौसम विभाग की माने तो, राज्य भर में बढ़ रही गर्मी के दौरान कुछ जिलों के एक-दो भागों में हीट वेब का असर देखने को मिलेगा. जबकि दोपहर में गर्म हवा के साथ उमस रहने से लोगों को अत्यधिक गर्मी महसूस होगी. इस दौरान एक-दो जगहों पर अचानक से कुछ देर के लिए हल्की बारिश हो सकती है, लेकिन अधिकांश क्षेत्र का मौसम शुष्क बना रहेगा.

Also Read: बिहार के इन 7 जिलों में होगा स्टोन माइनिंग, जल्द शुरू होगी ई-नीलामी

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Preeti Dayal

प्रीति दयाल, प्रभात खबर डिजिटल में बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहीं हैं. यूट्यूब पोर्टल सिटी पोस्ट लाइव से पत्रकारिता की शुरुआत की. इसके बाद डेलीहंट और दर्श न्यूज जैसे मीडिया संस्थानों में काम कर चुकीं हैं. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में साढ़े 3 साल का अनुभव है. खबरें लिखना, वेब कंटेंट तैयार करने और ट्रेंडिंग सब्जेक्ट पर सटीक और प्रभावी खबरें लिखने का काम कर रहीं हैं. प्रीति दयाल ने पत्रकारिता की पढ़ाई संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी से की. इस दौरान पत्रकारिता से जुड़ी कई विधाओं को सीखा. मीडिया संस्थानों में काम करने के दौरान डिजिटल जर्नलिज्म से जुड़े नए टूल्स, तकनीकों और मीडिया ट्रेंड्स को सीखा. पहली बार लोकसभा चुनाव 2024 और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 जैसे बड़े चुनावी कवरेज में काम करने का अवसर मिला. इस दौरान बिहार की राजनीति, चुनावी रणनीतियों, राजनीतिक दलों और प्रमुख नेताओं से जुड़े कई प्रभावशाली और पाठकों की रुचि के अनुसार कंटेंट तैयार किए. चुनावी माहौल को समझते हुए राजनीतिक विश्लेषण और ट्रेंडिंग मुद्दों पर आधारित खबरों को आसान और प्रभावी भाषा में तैयार करना कार्यशैली का महत्वपूर्ण हिस्सा रहा है. कंटेंट रिसर्च, SEO आधारित लेखन, सोशल मीडिया फ्रेंडली कंटेंट तैयार करना और तेजी से बदलते न्यूज वातावरण में काम करना प्रमुख क्षमताओं में शामिल है. बिहार की राजनीति, सामाजिक मुद्दों, सिनेमा और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर रुचि और समझ है. टीम के साथ बेहतर समन्वय बनाकर काम करना और समय सीमा के अंदर गुणवत्तापूर्ण काम पूरा करना कार्यशैली का हिस्सा है. प्रीति दयाल का उद्देश्य डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में लगातार सीखते हुए अपनी पत्रकारिता कौशल को और बेहतर बनाना और पाठकों तक विश्वसनीय और प्रभावशाली खबरें पहुंचाना है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >