Bihar News: मेडिकल प्रश्नपत्र लीक मामले में एनएमसीएच के एमबीबीएस छात्र गिरफ्तार, जानें पूरा मामला

मेडिकल प्रश्नपत्र लीक मामले में एनएमसीएच के एमबीबीएस छात्र को पुलिस ने गिरफ्तार किया है. मुकेश ने प्रश्नपत्र वाट्सअप से संजय प्रभात के वाट्सअप पर भेजा था. यह बात मुकेश के मोबाइल फोन की जांच में सामने आयी थी.

पटना. एमबीबीएस परीक्षा के प्रश्नपत्र लीक मामले में पीरबहोर थाने की पुलिस ने शुक्रवार को सुबह 10 बजे पटना कॉलेज स्थित परीक्षा केंद्र से एनएमसीएच के फाइनल इयर के छात्र संजय प्रभात को गिरफ्तार कर लिया. उसका फोन भी जब्त कर लिया गया है. वह बेगूसराय का है. टाउन डीएसपी ने छात्र के गिरफ्तारी की पुष्टि की. इस मामले में बीएन कॉलेज परीक्षा केंद्र से तीन जून को एमबीबीएस फाइनल इयर छात्र व वैशाली के पातेपुर के मुकेश कुमार गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है.

मुकेश ने संजय को भेजा था प्रश्नपत्र

मुकेश ने प्रश्नपत्र वाट्सअप से संजय प्रभात के वाट्सअप पर भेजा था. यह बात मुकेश के मोबाइल फोन की जांच में सामने आयी थी. इसके बाद पुलिस ने संजय के संबंध में जानकारी जुटायी और अगली परीक्षा का इंतजार होने लगा. मुकेश के पास से पांच फोन बरामद हुए थे. फोन में फाइनल इयर सर्जरी का प्रश्नपत्र भी मिला था. पीएमसीएच, एनएमसीएच, एसकेएमसीएच, गया मेडिकल कालेज और पावापुरी मेडिकल काॅलेज के एमबीबीएस के फाइनल इयर की परीक्षा चल रही है.

तीन मेडिकल कॉलेजों का दिया था फर्जी ऑफर लेटर

पटना के श्रीकृष्णापुरी थाने के जीवी मॉल में करियर एडमिशन काउंसेलिंग नाम से कार्यालय खोल कर नीट पास छात्रों से एमबीबीएस में दाखिला के नाम पर 20 करोड़ से अधिक ठगी के मामले में एक नयी जानकारी सामने आयी है. जालसाजों ने छात्रों से रकम लेने के बाद दिल्ली के शारदा मेडिकल काॅलेज, आगरा के सरोजनी नायडू मेडिकल काॅलेज व भुवनेश्वर के हाइटेक मेडिकल कालेज का फर्जी ऑफर लेटर दिया था. इसके साथ ही जालसाजों के 12 मोबाइल नंबर भी पुलिस को हाथ लगा है. पुलिस उस नंबर के माध्यम से संस्थान के निदेशक उज्ज्वल सिंह को खोजने में लगी है. विदित हो कि जालसाजी के मामले में करियर एडमिशन काउंसलिंग के निदेशक उज्ज्वल सिंह , ब्रांच हेड शुभम व अर्णव सिंह, काउंसलर कुंदन कुमार, हीरालाल उर्फ प्रिंस, रंजन कुमार आदि के खिलाफ में श्रीकृष्णापुरी थाने में प्राथमिकी दर्ज है.

Prabhat Khabar App: देश-दुनिया, बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस अपडेट, क्रिकेट की ताजा खबरे पढे यहां. रोजाना की ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए प्रभात खबर ऐप.

FOLLOW US ON SOCIAL MEDIA
Facebook
Twitter
Instagram
YOUTUBE

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >