नीतीश कुमार ने किया कन्फर्म, जा रहे हैं राज्यसभा

Nitish Kumar : राज्यसभा चुनाव से ठीक पहले मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने सोशल मीडिया पर एक भावुक संदेश जारी किया है. उन्होंने कहा कि उनके संसदीय जीवन की शुरुआत से ही एक इच्छा रही है—बिहार विधानमंडल के दोनों सदनों के साथ संसद के दोनों सदनों का सदस्य बनने की.

Nitish Kumar : बिहार की राजनीति में इन दिनों बड़ा बदलाव देखने को मिल रहा है. इसी बीच मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने एक्स पर एक पोस्ट कर राज्यसभा जाने की अपनी इच्छा को सार्वजनिक किया है.

उन्होंने लिखा कि जनता के विश्वास और समर्थन की ताकत से ही बिहार आज विकास और सम्मान के नए आयाम छू रहा है. साथ ही उन्होंने भरोसा दिलाया कि राज्यसभा जाने के बाद भी बिहार और उसके लोगों के साथ उनका रिश्ता पहले की तरह बना रहेगा.

आपके भरोसे से बदला बिहार

अपने संदेश में नीतीश कुमार ने बिहार की जनता का आभार जताते हुए लिखा कि पिछले दो दशक से अधिक समय से लोगों ने उन पर भरोसा बनाए रखा है. इसी विश्वास के सहारे उन्होंने पूरी निष्ठा से बिहार और यहां के लोगों की सेवा करने की कोशिश की. उन्होंने कहा कि जनता के समर्थन की ताकत से ही बिहार आज विकास और सम्मान की नई पहचान बना रहा है.

संसद के दोनों सदनों का सदस्य बनने की इच्छा

नीतीश कुमार ने अपने पोस्ट में एक दिलचस्प बात भी साझा की. उन्होंने कहा कि संसदीय जीवन शुरू करने के समय से ही उनके मन में यह इच्छा थी कि वे बिहार विधानमंडल के दोनों सदनों के साथ संसद के भी दोनों सदनों के सदस्य बनें. इसी क्रम में इस बार हो रहे चुनाव में वे राज्यसभा का सदस्य बनने की इच्छा रखते हैं.

जनता से रिश्ता पहले जैसा रहेगा

मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि राज्यसभा जाने के बाद भी जनता से उनका संबंध खत्म नहीं होगा. उन्होंने भरोसा दिलाया कि बिहार के लोगों के साथ उनका रिश्ता आगे भी बना रहेगा और विकसित बिहार के लिए उनका संकल्प पहले की तरह कायम रहेगा.

नई सरकार को देंगे सहयोग और मार्गदर्शन

नीतीश कुमार ने अपने संदेश में यह भी स्पष्ट किया कि आने वाले समय में जो भी नई सरकार बनेगी, उसे उनका पूरा सहयोग और मार्गदर्शन मिलेगा. उनके इस बयान को बिहार की राजनीति में एक बड़े बदलाव के संकेत के रूप में भी देखा जा रहा है.

राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि नीतीश कुमार का यह संदेश सिर्फ राज्यसभा चुनाव से जुड़ा बयान नहीं है, बल्कि यह बिहार की भविष्य की राजनीति को लेकर भी एक महत्वपूर्ण संकेत माना जा रहा है.

Also Read: 20 सालों के नीतीश युग का आज होगा अंत, कुछ देर में सीएम नीतीश करेंगे राज्यसभा के लिए नामांकन

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Pratyush Prashant

महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में एम.ए. तथा जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (JNU) से मीडिया और जेंडर में एमफिल-पीएचडी के दौरान जेंडर संवेदनशीलता पर निरंतर लेखन. जेंडर विषयक लेखन के लिए लगातार तीन वर्षों तक लाडली मीडिया अवार्ड से सम्मानित रहे. The Credible History वेबसाइट और यूट्यूब चैनल के लिए कंटेंट राइटर और रिसर्चर के रूप में तीन वर्षों का अनुभव. वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल, बिहार में राजनीति और समसामयिक मुद्दों पर लेखन कर रहे हैं. किताबें पढ़ने, वायलिन बजाने और कला-साहित्य में गहरी रुचि रखते हैं तथा बिहार को सामाजिक, सांस्कृतिक और राजनीतिक दृष्टि से समझने में विशेष दिलचस्पी.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >