Indian Railways: राजेंद्रनगर और गोड्डा के बीच चलेगी यह नयी साप्ताहिक ट्रेन, जानें डिटेल्स

Bhagalpur: राजेंद्रनगर और गोड्डा के बीच एक नयी साप्ताहिक ट्रेन 13230/13229 राजेंद्रनगर-गोड्डा-राजेंद्रनगर एक्सप्रेस का परिचालन किया जायेगा. यह साप्ताहिक ट्रेन राजेंद्रनगर से 16 दिसंबर से प्रत्येक शुक्रवार को व गोड्डा से 17 दिसबंर से प्रत्येक शनिवार को परिचालित होगा.

Bhagalpur: यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए राजेंद्रनगर और गोड्डा के बीच एक नयी साप्ताहिक ट्रेन 13230/13229 राजेंद्रनगर-गोड्डा-राजेंद्रनगर एक्सप्रेस का परिचालन किया जायेगा. यह साप्ताहिक ट्रेन राजेंद्रनगर से 16 दिसंबर से प्रत्येक शुक्रवार को व गोड्डा से 17 दिसबंर से प्रत्येक शनिवार को परिचालित होगा.

राजेंद्रनगर से 22.15 बजे खुलेगी

गाड़ी संख्या 13230 राजेंद्रनगर-गोड्डा एक्सप्रेस राजेंद्रनगर से 22.15 बजे खुलकर दूसरे दिन 06.25 बजे गोड्डा पहुंचेगी. वापसी में, गाड़ी संख्या 13229 गोड्डा-राजेंद्रनगर एक्सप्रेस गोड्डा से 07.25 बजे खुलकर उसी दिन 16.05 बजे राजेंद्रनगर पहुंचेगी.

इन स्टेशनों पर है ठहराव

अप एवं डाउन दिशा में यह गाड़ी बख्तियारपुर, हाथीदह, किउल, अभयपुर, जमालपुर, बरियारपुर, सुलतानगंज, भागलपुर, धौनी, बराहाट, मंदारहिल, हंसडीहा, पोड़ैयाहाट स्टेशनों पर रुकेंगी . इस ट्रेन में एक एससी का 01, दो एसी का 02, तीन एसी के 06, 3इसी का 01, एसएल का 06 एवं जीएस के 03 कोच होंगे.

इस ट्रेन का इनॉगरल रन 10 दिसबंर को गोड्डा से गाड़ी संख्या 03409 गोड्डा-राजेंद्रनगर स्पेशल के रूप में शुभारंभ किया जायेगा. यह स्पेशल गोड्डा से 13.00 बजे खुलकर उसी दिन 22.20 बजे राजेंद्रनगर पहुंचेगी .

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >