बिहार में इन दो जिलों के बीच बनेगा नया नेशनल हाइवे, केंद्र से मिली मंजूरी, जल्द रफ्तार भरेंगी गाड़ियां

New National Highway In Bihar: बिहार को केंद्र सरकार की तरफ से नई सौगात मिली है. राज्य के दो जिले सुपौल और दरभंगा के बीच नया नेशनल हाइवे बनाया जाएगा. केंद्र सरकार से इसे लेकर मंजूरी मिल गई है. एनएच बनने से कई जिलों को फायदा हो सकेगा.

New National Highway In Bihar: बिहार में रोड कनेक्टिविटी पहले से और भी ज्यादा मजबूत होने वाली है. राज्य में दो जिले सुपौल और दरभंगा के बीच नया नेशनल हाइवे बनेगा. इसके निर्माण को लेकर केंद्र सरकार की तरफ से मंजूरी भी मिल गई है. नए नेशनल हाइवे के बनने से सुपौल और दरभंगा के अलावा अन्य कई जिलों को फायदा हो सकेगा.

एनएच निर्माण के लिए किसने की पहल?

जानकारी के मुताबिक, बिहार के उपमुख्यमंत्री बिजेंद्र यादव की ओर से सुपौल और दरभंगा के बीच नेशनल हाइवे के निर्माण के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय परिवहन एवं राष्ट्रीय राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी से मांग की गई थी. इसके बाद ही केंद्रीय मंत्रालय की तरफ से भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) को लेकर लेटर लिखा गया. इसमें एनएच के लिए डीपीआर बनाए जाने की बात कही गई.

इन जिलों को हो सकेगा फायदा

नए नेशनल हाइवे को लेकर बताया गया कि यह सुपौल जिले के बेरिया मंच और दरभंगा के बीच बनाया जाएगा. यानी कि पूर्वोत्तर भारत के साथ दरभंगा और मधुबनी जिले की कनेक्टिविटी मजबूत हो सकेगी. नए नेशनल हाइवे के बनने से मधुबनी, सुपौल, दरभंगा, मुजफ्फरपुर, सीतामढ़ी और इसके आस-पास के जिलों के लोगों को भी फायदा हो सकेगा. लोगों का आना-जाना आसान होगा, उनके समय की बचत होगी और क्षेत्र का विकास भी हो सकेगा.

सीएम सम्राट की केंद्रीय मंत्री के साथ हुई थी बैठक

इस तरह से यह रोड प्रोजेक्ट कई मायनों में खास माना जा रहा है. एनएच के निर्माण से रोजगार और उद्योग को भी बढ़ावा मिल सकेगा. जानकारी के मुताबिक, 29 जून को नई दिल्ली में सीएम सम्राट चौधरी और केंद्रीय परिवहन एवं राष्ट्रीय राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी के साथ उनके आवास पर बैठक हुई थी. इसमें बिहार से जुड़े कई नेशनल हाइवे को लेकर बातचीत हुई थी. ऐसे में माना जा रहा है कि अन्य परियोजनाओं पर भी सहमति मिल सकती है.

Also Read: बिहार के 24 जिलों में आज गरज-चमक के साथ होगी तेज बारिश, 50 KMPH की रफ्तार से हवा चलने की संभावना



प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Preeti Dayal

प्रीति दयाल, बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहीं हैं. यूट्यूब पोर्टल से पत्रकारिता की शुरुआत की. इसके बाद कई मीडिया संस्थानों में काम कर चुकीं हैं. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में साढ़े 3 साल का अनुभव है. खबरें लिखना, वेब कंटेंट तैयार करने और ट्रेंडिंग सब्जेक्ट पर सटीक और प्रभावी खबरें लिखने का काम कर रहीं हैं.

प्रीति दयाल ने पत्रकारिता की पढ़ाई संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी से की. इस दौरान पत्रकारिता से जुड़ी कई विधाओं को सीखा. मीडिया संस्थानों में काम करने के दौरान डिजिटल जर्नलिज्म से जुड़े नए टूल्स, तकनीकों और मीडिया ट्रेंड्स को सीखा.

पहली बार लोकसभा चुनाव 2024 और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 जैसे बड़े चुनावी कवरेज में काम करने का अवसर मिला. इस दौरान बिहार की राजनीति, चुनावी रणनीतियों, राजनीतिक दलों और प्रमुख नेताओं से जुड़े कई प्रभावशाली और पाठकों की रुचि के अनुसार कंटेंट तैयार किए. चुनावी माहौल को समझते हुए राजनीतिक विश्लेषण और ट्रेंडिंग मुद्दों पर आधारित खबरों को आसान और प्रभावी भाषा में तैयार करना कार्यशैली का महत्वपूर्ण हिस्सा रहा है.

कंटेंट रिसर्च, SEO आधारित लेखन, सोशल मीडिया फ्रेंडली कंटेंट तैयार करना और तेजी से बदलते न्यूज वातावरण में काम करना प्रमुख क्षमताओं में शामिल है. बिहार की राजनीति, सामाजिक मुद्दों, सिनेमा और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर रुचि और समझ है. टीम के साथ बेहतर समन्वय बनाकर काम करना और समय सीमा के अंदर गुणवत्तापूर्ण काम पूरा करना कार्यशैली का हिस्सा है.

प्रीति दयाल का उद्देश्य डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में लगातार सीखते हुए अपनी पत्रकारिता कौशल को और बेहतर बनाना और पाठकों तक विश्वसनीय और प्रभावशाली खबरें पहुंचाना है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >