पटना में बन रहे नये फोरलेन पुल का 73% निर्माण पूरा, जल्द 8 लेन ब्रिज पर दौड़ेंगी गाड़ियां, जानिए क्या-क्या बचा काम

Fourlane Bridge On Ganga River: पटना में महात्मा गांधी सेतु के समानांतर नये फोरलेन पुल पर जल्द ही गाड़ियां दौड़ने वाली हैं. इस पुल का लगभग 73 प्रतिशत काम पूरा हो गया है. पथ निर्माण विभाग के मंत्री ई. कुमार शैलेंद्र ने तय समय में ही निर्माण पूरा करने का आदेश दिया है.

पटना से कृष्ण कुमार की रिपोर्ट
Fourlane Bridge On Ganga River:
राजधानी पटना में महात्मा गांधी सेतु के समानांतर गंगा नदी पर नया फोरलेन पुल बनाया जा रहा है. नये फोरलेन पुल का निर्माण करीब 73 प्रतिशत पूरा हो चुका है. यह जानकारी पथ निर्माण विभाग की टीम के निरीक्षण के बाद सामने आई है. पथ निर्माण विभाग के मंत्री ई. कुमार शैलेंद्र ने इसका निर्माण गुणवत्ता के साथ तय समय में पूरा करने का अधिकारियों को निर्देश दिया है.

कितना हुआ निर्माण और क्या-क्या बचा?

इस पुल का पूरा काम पूरा करने की समय सीमा दिसंबर 2026 है. इस परियोजना में मुख्य पुल करीब 5.6 किमी लंबाई में बन रहा है. लेकिन एप्रोच सहित इसकी कुल लंबाई 14.5 किमी होगी. इसमें एप्रोच रोड, रेल ओवरब्रिज, फ्लाइओवर आदि शामिल है. इस परियोजना का अधिकांश सुपर-स्ट्रक्चर तैयार हो चुका है.

सूत्रों के अनुसार, कई जगहों पर पाइलन, केबल, स्पैन और डेक स्लैब का निर्माण पूरा हो चुका है, जबकि बचे हुए हिस्सों पर अंतिम काम भी जारी है. इसके साथ ही एप्रोच रोड, रेल ओवरब्रिज (आरओबी), फ्लाइओवर और सड़क कनेक्टिविटी पर भी तेजी से काम चल रहा है.

बिहार की अन्य ताजा खबरों के लिए यहां क्लिक करें

पुल की कितनी है निर्माण लागत?

इस परियोजना की अनुमानित लागत 2,926.42 करोड़ रुपये है. इस परियोजना के निर्माण की मंजूरी 17 दिसंबर 2018 को केंद्र सरकार की कैबिनेट ने दी थी. इस परियोजना में पर्यावरण सहित अन्य तकनीकी मंजूरियों में देरी के कारण काम तुरंत शुरू नहीं हो सका. चार सितंबर 2020 को ठेकेदार को इसके निर्माण की जिम्मेदारी सौंपी गई. लेकिन इसके निर्माण की शुरुआत साल 2021 में हो सकी.

फोरलेन पुल से यह होगा फायदा

इस पुल का निर्माण पूरा होने और आवागमन शुरू होने के बाद वर्तमान महात्मा गांधी सेतु और नया पुल मिलाकर कुल आठ लेन की क्षमता उपलब्ध होगी. इससे पटना–हाजीपुर के बीच जाम की समस्या से छुटकारा मिलेगा. साथ ही उत्तर और दक्षिण बिहार के बीच आवागमन अधिक तेज और सुरक्षित होगा. इस पुल से सीधे तौर पर पटना सहित वैशाली, मुजफ्फरपुर और सारण के लोगों को सीधी कनेक्टिविटी मिलने से कम समय में लोग अपनी यात्रा पूरी कर सकेंगे.

Also Read: बिहार के इस जिले में 175 करोड़ से बन रहा MSME हाईटेक ट्रेनिंग सेंटर, जानिए युवाओं को क्या-क्या होगा फायदा

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Preeti dayal

प्रीति दयाल, बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहीं हैं. यूट्यूब पोर्टल से पत्रकारिता की शुरुआत की. इसके बाद कई मीडिया संस्थानों में काम कर चुकीं हैं. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में साढ़े 3 साल का अनुभव है. खबरें लिखना, वेब कंटेंट तैयार करने और ट्रेंडिंग सब्जेक्ट पर सटीक और प्रभावी खबरें लिखने का काम कर रहीं हैं.

प्रीति दयाल ने पत्रकारिता की पढ़ाई संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी से की. इस दौरान पत्रकारिता से जुड़ी कई विधाओं को सीखा. मीडिया संस्थानों में काम करने के दौरान डिजिटल जर्नलिज्म से जुड़े नए टूल्स, तकनीकों और मीडिया ट्रेंड्स को सीखा.

पहली बार लोकसभा चुनाव 2024 और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 जैसे बड़े चुनावी कवरेज में काम करने का अवसर मिला. इस दौरान बिहार की राजनीति, चुनावी रणनीतियों, राजनीतिक दलों और प्रमुख नेताओं से जुड़े कई प्रभावशाली और पाठकों की रुचि के अनुसार कंटेंट तैयार किए. चुनावी माहौल को समझते हुए राजनीतिक विश्लेषण और ट्रेंडिंग मुद्दों पर आधारित खबरों को आसान और प्रभावी भाषा में तैयार करना कार्यशैली का महत्वपूर्ण हिस्सा रहा है.

कंटेंट रिसर्च, SEO आधारित लेखन, सोशल मीडिया फ्रेंडली कंटेंट तैयार करना और तेजी से बदलते न्यूज वातावरण में काम करना प्रमुख क्षमताओं में शामिल है. बिहार की राजनीति, सामाजिक मुद्दों, सिनेमा और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर रुचि और समझ है. टीम के साथ बेहतर समन्वय बनाकर काम करना और समय सीमा के अंदर गुणवत्तापूर्ण काम पूरा करना कार्यशैली का हिस्सा है.

प्रीति दयाल का उद्देश्य डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में लगातार सीखते हुए अपनी पत्रकारिता कौशल को और बेहतर बनाना और पाठकों तक विश्वसनीय और प्रभावशाली खबरें पहुंचाना है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >