NEET री-एग्जाम फर्जीवाड़ा में होगा नया खुलासा, आरोपियों से पूछे जाने वाले सवाल तैयार, मिली रिमांड

NEET Re-Exam Scam: नीट री-एग्जाम फर्जीवाड़ा मामले में जांच-पड़ताल अभी भी जारी है. इस बीच आरोपियों को पूछताछ के लिए गुरुवार को लखीसराय से पटना लाया जाएगा. डिजिटल सबूतों के आधार पर उनसे पूछताछ की जाएगी. जिसमें नए खुलासे हो सकते हैं.

पटना से मिथिलेश कुमार की रिपोर्ट

NEET Re-Exam Scam: नीट री-एग्जाम में फर्जीवाड़ा करने का प्रयास करने वाले सॉल्वरों और गैंग को ईओयू गुरुवार को पूछताछ के लिए पटना लेकर आयेगी. यहां उनसे डिजिटल सबूतों के आधार पर पूछताछ की जायेगी. एडमिट कार्ड में छेड़छाड़ कैसे की, डील कितने में हुई, बायोमीट्रिक हाजिरी कैसे बनी, किसने किससे संपर्क किया, ये तमाम सवाल पूछे जायेंगे.

कोर्ट से मिली रिमांड की अनुमति

जानकारी के मुताबिक, लखीसराय सीजीएम कोर्ट ने कवैया थाना में दर्ज एक मामले में ईओयू को आरोपियों की रिमांड की अनुमति दी है. लखीसराय के केआरके हाइस्कूल परीक्षा केंद्र में फर्जीवाड़ा करने की कोशिश के आरोप में रिमांड की अनुमति मिली है. ऐसे में अब फर्डीवाड़े के मामले में नया खुलासा होने की संभावना जताई जा रही है.

7 आरोपी लिए गए हिरासत में

बताया जा रहा है कि इस परीक्षा सेंटर पर मूल परीक्षार्थी प्रभात अमन की जगह पर एएनएमएमसीएच गया के चौथे साल के मेडिकल छात्र विवेक कुमार को परीक्षा देते हुए पकड़ा गया था. टोटल दस लोगों के खिलाफ नामजद प्राथमिकी दर्ज की गयी थी. मामले में सात आरोपी पुलिस की हिरासत में हैं. इस तरह से फर्डीवाड़े को लेकर लगातार जांच पड़ताल जारी है.

एमबीबीएस स्टूडेंट के कॉलेजों में जाकर जांच करेगी EOU

लखीसराय के टोटल तीन एग्जाम सेंटर्स पर सॉल्वरों ने परीक्षा में फर्जीवाड़ा का प्रयास किया गया था. केंद्रीय विद्यालय खगौर, उच्च विद्यालय हसनपुर और केआरके उच्च विद्यालय में फर्जीवाड़ा की कोशिश की गई थी. मेडिकल कॉलेजों के छात्रों ने मूल परीक्षार्थियों के बदले परीक्षा देने का प्रयास किया था.

इसे लेकर ईओयू की टीम अब मेडिकल छात्रों के कॉलेजों में जाकर उनकी कुंडली खंगालेगी. इस कड़ी में ईओयू की टीम ने पावापुरी मेडिकल कॉलेज जाकर आरोपित छात्रों के नामांकन से लेकर उनकी पढ़ाई तक की जांच की. ईओयू की टीम यहां से जरूरी सबूत नोट कर लेगी.

Also Read: मंत्री निशांत कुमार ने 2 डॉक्टर्स को भेजा शो-कॉज नोटिस, PMCH के सुपरिटेंडेंट को भी बुलाया


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Preeti Dayal

प्रीति दयाल, बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहीं हैं. यूट्यूब पोर्टल से पत्रकारिता की शुरुआत की. इसके बाद कई मीडिया संस्थानों में काम कर चुकीं हैं. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में साढ़े 3 साल का अनुभव है. खबरें लिखना, वेब कंटेंट तैयार करने और ट्रेंडिंग सब्जेक्ट पर सटीक और प्रभावी खबरें लिखने का काम कर रहीं हैं.

प्रीति दयाल ने पत्रकारिता की पढ़ाई संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी से की. इस दौरान पत्रकारिता से जुड़ी कई विधाओं को सीखा. मीडिया संस्थानों में काम करने के दौरान डिजिटल जर्नलिज्म से जुड़े नए टूल्स, तकनीकों और मीडिया ट्रेंड्स को सीखा.

पहली बार लोकसभा चुनाव 2024 और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 जैसे बड़े चुनावी कवरेज में काम करने का अवसर मिला. इस दौरान बिहार की राजनीति, चुनावी रणनीतियों, राजनीतिक दलों और प्रमुख नेताओं से जुड़े कई प्रभावशाली और पाठकों की रुचि के अनुसार कंटेंट तैयार किए. चुनावी माहौल को समझते हुए राजनीतिक विश्लेषण और ट्रेंडिंग मुद्दों पर आधारित खबरों को आसान और प्रभावी भाषा में तैयार करना कार्यशैली का महत्वपूर्ण हिस्सा रहा है.

कंटेंट रिसर्च, SEO आधारित लेखन, सोशल मीडिया फ्रेंडली कंटेंट तैयार करना और तेजी से बदलते न्यूज वातावरण में काम करना प्रमुख क्षमताओं में शामिल है. बिहार की राजनीति, सामाजिक मुद्दों, सिनेमा और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर रुचि और समझ है. टीम के साथ बेहतर समन्वय बनाकर काम करना और समय सीमा के अंदर गुणवत्तापूर्ण काम पूरा करना कार्यशैली का हिस्सा है.

प्रीति दयाल का उद्देश्य डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में लगातार सीखते हुए अपनी पत्रकारिता कौशल को और बेहतर बनाना और पाठकों तक विश्वसनीय और प्रभावशाली खबरें पहुंचाना है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >